मुंबई: NCP नेता की गोली मारकर हत्या, हड़कंप

  • ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन गोलियां सीने में धंसी
  • इलाके में हड़कंप, पुलिस मौके पर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस अफसरों के लाख दावों के बावजूद देश व प्रदेश संगीन वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। महाराष्ट्र राज्य के मुंबई में शनिवार रात असलहों से लैस बदमाशों ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के ऊपर गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया।

यह घटना खेरवाड़ी जंक्शन के पास हुई। बदमाशों ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग की गई जिसमें तीन गोलियां उनके सीने में लगीं। बताया जा रहा है कि उनके बुलेट-प्रूफ कार के बावजूद गोली शीशे में घुस गई। पुलिस ने दो लोगों को दबोच कर जांच-पड़ताल कर रही है‌। बाबा सिद्दीकी को 15 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी, उन्हें वाई सुरक्षा मुहैया कराई की गई थी।

बताया जा रहा है कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सीने में तीन गोलियां लगी थीं। रात करीब नौ बजे उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और घटना में इस्तेमाल में इस्तेमाल 9.9 एमएम पिस्तौल भी बरामद कर ली है। बताया गया है कि हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी को मारने के लिए छह राउंड फायरिंग की। इसमें 3 गोलियां उनके सीने में लगीं। उनकी कार बुलेट-प्रूफ होने के बावजूद गोली शीशे के पार घुस गई। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही अभिनेता संजय दत्त सहित कई हस्तियां मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

homeslider National

PM मोदी के YouTube पर सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने डिजिटल दुनिया में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनके आधिकारिक YouTube चैनल ने 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। यह उपलब्धि केवल […]

Read More
National

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 21 जिंदगियों का अंत , मचा हड़कंप

आंध्र प्रदेश से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां काकीनाडा जिले में स्थित एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे […]

Read More
homeslider National

मिडिल ईस्ट तनाव का असर, एयर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

इसके पहले एमिरेट्स ने भी अपनी उड़ानों को कहा है- ‘No Fly’ नया लुक डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के कोने-कोने में बसे भारतीयों के लिए अमेरिका-इजराइल और ईरान तनाव ने होली का त्यौहार खराब कर दिया। अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, इटली समेत खाड़ी देशों में आवागमन के लिए हवाई यात्राएं फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। […]

Read More