महाराजा अग्रसेन जयंती पर तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, महिलाओं-बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

लखनऊ। अग्रवाल सभा की ओर से तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती पर राजधानी के अग्रवाल शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। इसी क्रम में रविवार सुबह स्पधाओं के पहले चरण में अग्रवाल शिक्षण संस्थान परिसर मोतीनगर लखनऊ में खेलकूद की विविध प्रतियोगिता आयोजन किया गया जिसमें म्यूजिकल चेयर, टेबल टेनिस, बैडमिन्टन, कैरम खेलकूद की तमाम स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

अग्रवाल समाज की महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बालिकाओं के बीच बैडमिंटन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। वहीं महिलाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता ने सभी का दिल जीत लिया। उर्मिला देवी मेमोरियल हास्पिटल बंगला बाजार लखनऊ के निर्देशन में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर स्पर्धा के दूसरे चरण में फायरलेस कुकिंग, सलाद सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन सेठ रामजस हॉल, अग्रवाल कॉलेज मोतीनगर में सिंघल एयरकंडीशन के निर्देशन में किया गया। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली प्रतिभागियों प्रत्येक टीम में दो सदस्य थे। इन स्पधाओं में अग्रवाल समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने अपनी बहुमुंखी प्रतिभा से परिचित कराया।

इस अवसर पर अग्रवाल सभा लखनऊ के अध्यक्ष डॉ जगदीश चन्द्र अग्रवाल, महामंत्री अनुपम मित्तल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल एवं संयोजकगण लोकराम अग्रवाल,  मनोज कुमार हवेलिया, यतेन्द्र कुमार सिंघल, सुनील अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल टाटा, प्रतीक अग्रवाल ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में अहम योगदान रहा।

अग्रवाल सभा के महामंत्री अनुपम मित्तल ने बताया कि दो अक्टूबर बुधवार को महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, सेक्टर-8, जानकीपुरम, लखनऊ में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में अग्रसेन प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर तीन बजे से अग्रवाल शिक्षण संस्थान परिसर मोतीनगर लखनऊ में किया जाएगा।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More