इंडिया नेपाल बार्डर पर नौतनवां कस्बे का हालः थोड़ी ही बरसात में पानी-पानी हो जाता है शहर

  • हल्की बारिश में भी डूब जाती हैं नौतनवां कस्बे की सड़कें
  • सारी नालियों का सड़कों पर बहता है पानी, लोगों का चलना दूभर
  • नेताओं के दावे होते हैं हमेशा झूठे- नगरवासी
  • जलभराव की समस्या के समाधान का प्रयास निरंतर जारी-बृजेश मणि

नौतनवां। लगातार 36 घंटे से हो रही भारी बारिश ने नौतनवां और आसपास के गांवों में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा कर दी है। नौतनवां कस्बे का मुख्य मार्ग हो या गलिया, टाउन एरिया बनने के बाद से ही जलभराव की समस्या से जूझती रहती हैं। इस वर्ष भी यह समस्या कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। नगरवासियों का कहना है कि नेताओं को कुर्सी तो मिल जाती है उसके बाद जनता से वादे भी खूब करते है। पर आज भी नगर की समस्या जस की तस बनी हुई है।

नेताओं के सारे वायदे अभी तक झूठे साबित हुए हैं। बता दें कि लगातार 36 घंटे रूक-रूक कर बारिश होने से नगर के मुख्य मार्ग और गली मुहल्लों तथा मां बनैलिया मंदिर के आसपास करीब दो फीट तक पानी भर गया जिससे नौतनवां रेलवे स्टेशन तक पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंदिर के आसपास के क्षेत्र में लगातार बारिश होने से दो दर्जन से अधिक घरों के लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। जिससे उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में नौतनवां नगरपालिका के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कार्यभार संभालने के बाद से ही इस समस्या के स्थायी समाधान का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा था कि सिर्फ मुख्य मार्ग ही नहीं नगर के अन्य क्षेत्रों को भी जलभराव से मुक्त किया जाएगा और नगरवासियों को स्वच्छ जल और कीचड़ मुक्त सड़कों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

त्रिपाठी ने जलभराव की समस्या पर कहा कि हम अपने संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। अस्पताल चौराहे से छपवा बाईपास तक नाला निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगली बरसात में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 20 वर्षों से नगरवासी इस समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन अब इसका स्थायी समाधान निकाला जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नगर के मुख्य मार्ग और गली-मोहल्ले कीचड़ मुक्त होंगे।

homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP को नहीं रही सवर्ण वोटरों की परवाह

क्या इतिहास में मोदी का नाम सवर्ण विरोधी के रूप में  होगा दर्ज विजय श्रीवास्तव लखनऊ। देश की राजनीति में सामाजिक समीकरणों का महत्व हमेशा से निर्णायक रहा है। चुनावी गणित, जातीय संतुलन और वोट बैंक की रणनीति ने कई बार राजनीतिक दलों की प्राथमिकताओं को बदल दिया है। इसी संदर्भ में अब यह सवाल […]

Read More
Purvanchal

डिजिटल फ्रॉड को रोकने में जागरूकता ही में कड़ी

नाथनगर ब्लाक पर सभागार पर महिलाओं और कर्मियो को बनाया गया जागरूक आशुतोष मिश्रा  संतकबीर नगर। नाथनगर ब्लाक सभागार पर मंगलवार को सीओ अभयनाथ मिश्र और थानाध्यक्ष रजनीश राय के नेतृत्व में साइबर जागरूकता शिविर लगाई गई। इस दौरान महिलाओं और ब्लाक कर्मियों को डिजिटल फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिकार होने […]

Read More
Purvanchal

जनपद न्यायाधीश ने नौतनवां तहसील के सभागार में रेवन्यू बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़: अरविंद मलिक तहसील प्रशासन और अधिवक्ता समन्वय से जनता को बेहतर सेवा: नवीन कुमार नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव बोले- संगठन हित सर्वोपरि उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक ने आज नौतनवां तहसील के सभागार में रेवेन्यू वार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह […]

Read More