फरेंदा में जनता से धौंस जमा रहे फर्जी दरोगा को किया बेनकाब, पुलिस को सुपुर्द

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

फरेंदा। महाराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां खुद को दारोगा बताकर जनता पर धौंस जमा रहे एक व्यक्ति की पोल खुल गई।आरोपी विनोद यादव जो मऊ जनपद का रहने वाला है, फरेंदा कस्बे में फर्जी दारोगा बनकर लोगों के बीच अपनी धौंस जमा रहा था। घटना तब प्रकाश में आई जब कुछ सतर्क लोगों ने उसके पहनावे और बातचीत में असामान्य बातें नोटिस कीं।

उनके शक होने पर उन्होंने फर्जी दारोगा को घेर लिया और उससे सवाल-जवाब किए। जब उसकी बातों में गड़बड़ पाई गई, तो भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने खुलासा किया कि वह फायर ब्रिगेड से बर्खास्त हो चुका है और उसके बाद से वह खुद को दारोगा बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था।

फरेंदा पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी से पूछताछ कर रही है। जनता की सतर्कता के चलते इस फर्जी दारोगा का पर्दाफाश हो गया, जिसने लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की थी। उपरोक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा कहा गया है कि संबंधित अभियुक्त को हिरासत में लेकर जांच किया जा रहा है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More