निजामपुर मल्हौर चिनहट: चार दिन से लापता प्रतियोगी छात्र का नहीं लगा सुराग

  • गुमशुदगी दर्ज कर हाथ पर हाथ धरे बैठी है पुलिस
  • घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल, चैन से सो रहे ज़िम्मेदार

ए. अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित निजामपुर मल्हौर निवासी राशिद अली उर्फ लड्डन का 30 वर्षीय बेटा समशाद अली उर्फ टीपू 13 सितंबर 2024 को संदिग्ध हालात में कहीं लापता हो गया। टीपू घर से ही प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। छात्र के गुम होने की खबर मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पीड़ित परिवार की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की, लेकिन चार दिन गुजरने के बाद भी टीपू का कुछ पता नहीं लगा सकी।

चिनहट क्षेत्र स्थित निजामपुर मल्हौर निवासी राशिद अली उर्फ लड्डन परिवार के साथ रहते हैं। 13 सितंबर 2024 को उनका बेटा समशाद अली उर्फ टीपू बाइक लेकर घर से निकला, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। देर तक घर न लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। कामयाबी न मिलने पर इसकी सूचना चिनहट पुलिस को दी।

घरवालों ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा टीपू प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए घर से ही आन लाइन तैयारी कर रहा है। करीब 30 वर्षीय समशाद अली उर्फ टीपू के लापता होने की खबर घरवालों ने पुलिस को दी, अभी तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला। परेशान पीड़ित परिवार चिनहट पुलिस के अलावा जिम्मेदार आलाधिकारियों से मिलकर बताया कि उनका लाडला चार दिन से लापता है। अफसरों ने जल्द से जल्द ढूंढने का आश्वासन दिया। उधर हंसते-खेलते परिवार में कोहराम मचा हुआ और घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है कि उनका लाडला कहां और किस हाल में है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह है मामला

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता अभी तक नहीं चला पता

13 सितंबर को घर से UP 32 BS 4670 नबर की दो पहिया गाड़ी से गया था शमशाद अली (टीपू )

आयु (30 वर्ष)

मल्हौर पूर्व प्रधान मो0 सादिक का भतीजा है शमशाद अली ( टीपू )

परिजन किसी अनहोनी की आशंका के चलते परेशान।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More