अब 75 से 76 जिला बनाने की माँग, फरेंदा को नया जिला बनाने की कवायद शुरू

  • फरेंदा को जिला बनाने के लिए साल 1995 में सपा के लक्ष्मीपुर के विधायक अखिलेश सिंह ने किया था बड़ा जनआंदोलन
  • अखिलेश सिंह द्वारा उस वक्त किया गया जनआंदोलन आज रंग लाया

महराजगंज। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती के बाद कोई नया जिला सृजित नहीं हो सका। हालाँकि नए ज़िले के गाहे-बगाहे बड़े आंदोलन होते रहे। इसी सूची में शामिल है भारत-नेपाल सीमा पर बसे ज़िले महराजगंज का नाम। यहाँ की दो तहसील फरेंदा और नौतनवां तथा गोरखपुर जिले की एक तहसील कैंपियरगंज को मिलाकर एक नया जिला फरेंदा बनाए जाने की चर्चा काफी तेज हो गई है। हालाँकि राजस्व ज़िले में शामिल होने के बाद यह जिला भी काफ़ी छोटा हो जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक इस संबंध में लखनऊ से गोरखपुर तक पत्राचार शुरु हो चुका है। राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव ने एक पत्र इस बावत गोरखपुर के जिलाधिकारी को लिखा है। इस संबंध में अपनी आख्या एवं सुस्पष्ट संस्तुति गोरखपुर के मंडलायुक्त के माध्यम से शासन को भेजने को कहा है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश को जल्द ही एक और जिला मिलने जा रहा है। प्रदेश में वर्तमान में अभी 75 जिले हैं। ऐसे में अगर एक और जिला बनता है तो प्रदेश में कुल 76 जिले हो जाएंगे। राजस्व विभाग ने गोरखपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर फरेंदा को जिला बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा है। महराजगंज जिले की तहसील फरेंदा और नौतनवां तथा गोरखपुर जिले की कैंपियरगंज तहसील को मिलाकर फरेंदा को प्रदेश का 76 वां जिला बनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए राजस्व विभाग ने गोरखपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर प्रस्ताव मांगा है। ऐसे में अब फरेंदा अगर नया जिला बनता है तो प्रदेश में कुल ज़िलों की संख्या 76 हो जाएगी।

बता दें कि फरेंदा को जिला बनाने के लिए साल 1995 में महराजगंज जिले की लक्ष्मीपुर विधान सभा क्षेत्र के समाजसेवी पार्टी के विधायक कुंवर अखिलेश सिंह ने नौतनवां से लेकर फरेंदा तक एक बड़ा जनआंदोलन किया था। उस समय प्रदेश में सपा की सरकार थी और मुलायम सिंह यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश से फरेंदा को जिला बनाए जाने की शासन द्वारा कवायद शुरू करने पर प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि फरेंदा तो साल 1989 में ही जिला हो जाना चाहिए था पर पर किसी कारण नहीं बन पाया। आज अगर फरेंदा जिला बन रहा है तो वह साल 1995 के उस जनआंदोलन की जीत है जिसमें हजारों की संख्या में नौजवान, किसान और व्यापारियों ने नौतनवां से लेकर फरेंदा तक उसमें हिसा लिया था। फरेंदा को जिला बनाए जाने की मांग सबसे पहले मैंने ही की थी।

Purvanchal

बौद्ध भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो का भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह में हुआ भव्य स्वागत

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। विवार को भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह व रामग्राम जनपद महराजगंज में पुज्य भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो जी का आगमन हुआ । ये भी पढ़ें बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले सियासी हलचल तेज नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें […]

Read More
Purvanchal

एसएसबी के महानिरीक्षक ने सोनौली सीमा का किया दौरा, स्थानीय अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली महराजगंज! एसएसबी के महानिरीक्षक लखनऊ रत्न संजय कटियार ने रविवार की दोपहर सोनौली सीमा का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने स्थानीय अधिकारियों के साथ सोनौली एसएसबी चेकपोस्ट पर समन्वय बैठक की। बैठक में भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे दोनों देशों […]

Read More
Politics Purvanchal

शहीदों का यह सम्मान, कैसे सहेगा हिंदुस्तान, कोई भी देशभक्त यह सीन देखकर रो पड़ेगा

  पूर्वांचल के नौतनवां में कितनी मिल रही है शहीदों को इज्जत देखकर खुद जान लीजिए सवाल- क्या इसी सम्मान के लिए सब त्यागकर सीमा पर लड़ने जाते हैं सेना के जवान कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति हटाए जाने पर धरना की चेतावनी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां में कारगिल के शहीद पूरन बहादुर […]

Read More