PM मोदी ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ को झारखंड में बताया बड़ा मुद्दा

  • JMM के नेता घुसपैठियों और आदिवासियों की जमीन पर कब्ज़ा करने वालों के बचाव में खड़े हैं
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा में कांग्रेस का भूत घुस गया है, हम विकासवादी सोच के साथ खड़े हैं

नया लुक ब्यूरो

रांची/ जमशेदपुर। झारखण्ड विधासनभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ को बड़ा मुद्दा बताया और जमशेदपुर के गोपाल मैदान से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा: जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है। सड़क मार्ग से राँची से जमशेदपुर पहुंचे पीएम ने झारखण्ड के सपना को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अपना सपना बताया। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में आपलोग भाजपा की सरकार बनाइए, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के विकास के लिए हमारी सरकार काम करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें:-

1. लोकसभा चुनाव के समय मैं झारखण्ड आया था।उस समय देश में बड़े-बड़े झूठ बोले जा रहे थे। बड़ी-बड़ी अफवाहें फैलाई जा रहीं थीं। झूठ बोलने की मशीन और देश को बांटने और तोड़ने वाली ताकतें सक्रिय थीं, लेकिन लोकसभा चुनाव में आपका आशीर्वाद उन सब पर भारी पड़ा।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखण्ड से हमारा रिश्ता अपनेपन का है। झारखण्ड का सपना, भाजपा का अपना सपना है। आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों की चिंता सिर्फ भाजपा ने की है। झारखण्ड राज्य का गठन भाजपा ने किया। आदिवासी बेटी को देश की राष्ट्रपति भाजपा ने बनाया।भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत भाजपा ने की।

3. प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखण्ड के सिर्फ 3 दुश्मन हैं। इन 3 दुश्मनों से जितनी जल्दी झारखण्ड निजात पा लेगा, उसका भाग्योदय उतनी जल्दी होगा। ये तीन दुश्मन हैं जेएमएम (झारखण्ड मुक्ति मोर्चा), कांग्रेस और आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल)।

4. प्रधानमंत्री ने कहा कि जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में बांग्लादेशी घुसपैठ सबसे बड़ा मुद्दा है। झारखण्ड के शहर हों या गांव, हर झारखंडी खुद को घुसपैठियों की वजह से असुरक्षित महसूस कर रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है।

5. प्रधानमंत्री नरेंद्रे मोदी ने झारखण्ड की जनता से अपील की कि बांग्लादेशी घुसपैठ के खतरे को रोकने के लिए भाजपा को मजबूत करना होगा। झारखण्ड के हर नागरिक को एकजुट होना होगा। इस खतरे को अभी यहीं पर रोकना होगा। जेएमएम और कांग्रेस मजहब के नाम पर अपना वोट बैंक बनाना चाहते हैं। इसलिए घुसपैठियों का समर्थन करते हैं।

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखण्ड से कांग्रेस को नफरत है। दशकों तक उसने दिल्ली में बैठकर देश पर शासन किया, लेकिन कभी देश के दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को आगे नहीं बढ़ने दिया। ये लोग स्वार्थ और सत्ता में किसी हद तक जा सकते हैं।

7. प्रधानमंत्री ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) पर भी हमला बोला। कहा कि जेएमएम वालों ने आपके वोट से अपनी राजनीति चमकाई। आज ये लोग उनके साथ खड़े हैं, जो आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ खड़े हैं।

8. प्रधानमंत्री ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ को झारखण्ड के लिए बड़ा खतरा बताया।कहा कि घुसपैठ की वजह से झारखण्ड की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। संताल परगना में आदिवासियों की आबादी तेजी से कम हो रही है। लोगों की जमीनें हड़पी जा रहीं हैं।बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिये पंचायतों पर कब्जा कर रहे हैं। बेटियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते जेएमएम के मुखिया हेमंत सोरेन

9. पीएम मोदी ने कहा कि जेएमएम वाले आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते हैं। लेकिन उनके मन में आदिवासी समाज के लिए कोई सम्मान नहीं है। पीएम ने कहा कि इनके लिए सियासी फायदा सबसे ऊपर है। झारखण्ड का गरीब आदिवासी आज पूछ रहा है कि क्या चंपाई सोरेन आदिवासी नहीं थे। सीता सोरेन का अपने ही परिवार में अपमान क्यों हुआ।

10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखण्ड का निर्माण बड़े सपनों को पूरा करने के लिए हुआ था। लेकिन सब कुछ भ्रष्टाचार और लूट की भेंट चढ़ गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की पहली और महाभ्रष्ट पार्टी एक ही है- कांग्रेस पार्टी। उन्होंने कांग्रेस को देश का सबसे भ्रष्ट परिवार बताया और जनता को इस पार्टी से जल्दी से जल्दी पीछा छुड़ाने की अपील की।

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More
National

लद्दाख और नेपाल में भूकंप: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 से 4.0, स्थानीय लोगों में दहशत

लद्दाख के लेह में शुक्रवार सुबह 08:31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई। इस भूकंप से कोई बड़ी क्षति की रिपोर्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना रहा।नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में भी भूकंप के हल्के […]

Read More