जाली नोटों से झींगा खरीदना जालसाज को पड़ा भारी, व्यापारी की सूझबूझ से दबोचा गया जाली नोटों का धंधेबाज

  • जालसाज के पास से भारी मात्रा में बरामद हुए 500 और 1000 के पुराने भारतीय नोट

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

ठूठीबारी महराजगंज! जनपद के ठूठीबारी के मुख्य कस्बे के मंडी में दुकानदार की सतर्कता से एक जालसाज को जाली नोट के साथ पकड़ा गया। ठूठीबारी निवासी मथुरा सहानी की सूखी मछली की दुकान पर जालसाज व्यक्ति ने पहले 7 सितंबर को पांच-पांच सौ के जाली नोट देकर एक किलो झींगा खरीदी थी। जब बुधवार को वह व्यक्ति फिर से जाली नोटों के साथ दुकान पर पहुंचा, तो दुकानदार ने उसे पहचान लिया और उसे बातचीत में उलझाकर स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दे दी। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच जालसाज का एक साथी मौके से फरार हो गया लेकिन मुख्य आरोपी को धर दबोचा गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की बाइक की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में जाली नोट और पुरानी भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान राम विनोद शर्मा (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई, जो सिंदुरिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव का निवासी है।

आरोपी के पास से 500 रुपये के 10 जाली नोट, 45,000 रुपये की पुरानी भारतीय मुद्रा (500 रुपये के 90 नोट), 99,000 रुपये की पुरानी भारतीय मुद्रा (1000 रुपये के 99 नोट), और नेपाली जाली मुद्रा के रूप में 1000 रुपये की 1 नोट बरामद की गई है।

पुलिस ने जाली नोटों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना में दुकानदार की सतर्कता और स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े जालसाज को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले की जांच जारी है और पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Economy Politics Uttar Pradesh

सहारा शहर पहुंची ईडी की टीम, संपत्तियों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अहम दस्तावेज कब्जे में

लखनऊ। सहारा समूह से जुड़े वित्तीय मामलों और संपत्तियों की कथित खरीद-फरोख्त की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शुक्रवार को लखनऊ स्थित सहारा शहर पहुंची। करीब तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान ईडी अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की और संपत्तियों के लेन-देन से जुड़े अहम कागजात […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

योगी सरकार पर शिवपाल यादव का बड़ा हमला, बोले– भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूटे

लखनऊ। शिवपाल सिंह यादव  ने समाजवादी पार्टी की ओर से योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और प्रदेश में अब बदलाव का माहौल बनता जा रहा है।   शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता अब सरकार से परेशान […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

ANTF टीम को मिली बड़ी कामयाबी ,12 करोड़ रुपए की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

एक कार, एक मोबाइल फोन, 5.549 किलो ग्राम अवैध हेरोइन, आधार कार्ड, पैन कार्ड व 6,080 रुपए की नकदी बरामद         ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चौंक थाना क्षेत्र से शनिवार को बाराबंकी जिले की एएनटीएफ टीम बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रेटा कार सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया। कार […]

Read More