विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

शिक्षक ही विद्यार्थी के जीवन का श्रेष्ठ शिल्पकार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। हर साल की तरह इस वर्ष भी चिनहट के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस दौरान प्रधानाध्यापक ने अध्यापक एवं अध्यापिकाओं गिफ्ट देकर उनका हौसला बढ़ाया साथ ही बच्चों को कई तरह की बात बताकर शिक्षक व शिक्षिकाओं का सम्मान करने के लिए कहा। स्कूल की प्रबंधिका ने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थी के जीवन का श्रेष्ठ शिल्पकार है, जो अपनी जीवनदायिनी तेजस्विता से छात्र, समाज और राष्ट्र को सुसज्जित करता है।वहीं रंगारंग कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने दी गुरू वंदना की प्रस्तुति।

शिक्षक दिवस पर हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोग

इस अवसर पर छात्राओं ने शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न नाट्य व गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी। इसके साथ ही छात्र छात्राओं को प्रबंधक तिलक यादव ने गुरु महिमा की महत्ता बताते हुए अपनी भाषण प्रस्तुति भी दी, जिसकी सभी ने सराहना की। इसके अलावा स्कूल में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। अध्यापिका इरम ने बताया कि इस मौके पर सभी लोगों को गिफ्ट दिया गया।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More