वन मंत्री ने हिंसक वन्य जीव प्रभावित क्षेत्र का किया भ्रमण

पीड़ित परिवारों से की भेंट, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

ग्रामवासियों से की सजग और जागरूक रहने की अपील

लखनऊ/बहराइच । राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन डॉ. अरूण कुमार सक्सेना ने मुख्य वन सरंक्षक रेनू सिंह, पीसीसीएफ सुधीर शर्मा व पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ संजय श्रीवास्तव के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर वन विभाग के परिसर में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह व नानपारा के राम निवास वर्मा की मौजूदगी में जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला व मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र तथा स्थानीय विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर हिंसक जीव के हमलों पर प्रभावी अंकुश के लिए अब तक की गई कार्यवाही की गहन समीक्षा की तथा आगे की रणनीति पर चर्चा करते हुए मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उन्होंने शासन से आये विभागीय अधिकारियों, विधायक महसी व बलहा की सरोज सोनकर, डीएम व एसपी, नोडल अधिकारी आकशदीप बधावन, डीएफओ बहराइच अजीत प्रताप सिंह, कतर्नियाघाट के बी. शिव शंकर व अन्य अधिकारियों के साथ हिंसक वन्य जीव भेड़िया से प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। विकास खण्ड महसी अन्तर्गत ग्राम सिसईया चूर्णामणि के मजरा कुलैला के भ्रमण के दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से भेंटकर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में शासन प्रशासन आपके साथ है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना को लेकर अत्यन्त संवेदनशील हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सन्देश दिया है कि सरकार, शासन व प्रशासन पीड़ितजनों के साथ है। पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी। वन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मैं स्वंय जनपद भ्रमण पर आया हूॅ। वन मंत्री ने कहा कि वन्यजीवों के हमलों को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में सभी स्टेक होल्डर्स पूरी तत्परता के साथ जुटे हुए हैं। मुझे आशा है कि शीघ्र ही हमलों के लिए जिम्मेदार जीवों को पकड़ लिया जायेगा।

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More