हत्याकांड का खुलासा: कलयुगी पति ही निकला पत्नी का क़ातिल, गिरफ्तार

बदायूं जिले में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। एक ओर जहां अपराधियों का खौफ तो दूसरी तरफ अपने ही अपनों का खून बहाने से नहीं हिचक रहे हैं। बदायूं जिले में एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी समरीन को मौत की नींद सुलाने के बाद लूटपाट का नाटक कर पुलिस को करता रहा गुमराह। कहते हैं कि अपराधी अपराध करता है, लेकिन मौका-ए-वारदात पर कोई न कोई सुराग छोड़ जाता है। ऐसा ही हुआ पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की तो पता चला कि समरीन का खूनी कोई पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि उसी का पति सरताज ने ही बेरहमी से मौत की नींद सुलाया था। बताया जा रहा है कि संतान न होने के चलते आरोपी ने घटना करने की पुलिस के सामने स्वीकार किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कर हत्यारोपी सरताज को गिरफ्तार कर लिया।

‌सनद रहे कि बदायू जिले के राज नगर कालोनी निवासी समरीन उर्फ़ निदा की कथित लूट के बाद हुई हत्या के मामले में उसका पति सरताज़ ही क़ातिल निकला। सरताज जब पुलिस के सामने टूटा तो उसने सबसे पहले अपनी गलती मानी। बोला कि उससे गलती हो गई, लूट की कहानी गलत थी। पत्नी की हत्या उसने खुद की थी। बताया कि जब भी बच्चे न होने की बात होती तो पत्नी निदा उसे ही इसका दोषी बताती थी।वह कहती थी कि उसमें ही कमी है जो बच्चे नहीं हो रहे। वह अपने मायके वालों से भी उसे ताने दिलवाती और जेल भेजने की धमकी देती। इसके चलते दिल्ली में रहने के दौरान तीन दिन पहले ही उसने पत्नी की हत्या की साजिश रच ली थी। रास्ते में ही पत्नी का मोबाइल निकाल कर बस में छोड़ दिया था। वह दिल्ली से ही पत्नी की हत्या की तैयारी करके चला था।

Purvanchal

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने जनता से किया वादा किया पूरा

रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर पुल के लिए लगभग 27 करोड़ रूपए स्वीकृत ग्रामीणों में खुशी का माहौल उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां। महराजगंज  महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सेमरहवा ग्राम सभा और आसपास के दर्जनों गांवों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रोहिन नदी के सेमरहवा […]

Read More
Business homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

LPG Price Today: लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का घरेलू गैस सिलेंडर रेट, PNG कनेक्शन पर केंद्र का जोर

नई दिल्ली/लखनऊ। आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में विभिन्न शहरों में हल्की भिन्नता देखी जा रही है। मार्च महीने में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अप्रैल की शुरुआत में कुछ स्थिरता आई है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज का दाम Citywise LPG Price Today (घरेलू सिलेंडर रेट्स) शहर      […]

Read More
Purvanchal

DPRO श्रेया मिश्रा और प्रधान प्रतिनिधि में तीखी नोकझोंक, विकास भवन में मचा हंगामा

अभद्रता के आरोप को लेकर कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग उठाई, उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जनपद के विकास भवन परिसर में बुधवार को उस समय अचानक माहौल गर्म हो गया जब जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया मिश्रा और पनियरा ब्लॉक के सोहांस ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हो […]

Read More