आमदनी नहीं बढ़ रही है तो जन्‍माष्‍टमी पर करें ये आठ अचूक उपाय, कृष्‍ण के साथ लक्ष्‍मी भी होंगी प्रसन्‍न

डॉ. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री’

जन्‍माष्‍टमी पर हम सभी भगवान विष्‍णु के अवतार कहे जाने वाले भगवान कृष्‍ण के जन्‍मोत्‍सव की खुशियां मनाते हैं और लड्डू गोपाल को प्रसन्‍न करने के लिए तरह-तरह के भोग लगाते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि जन्‍माष्‍टमी पर कुछ विशेष उपाय करने से भगवान कृष्‍ण और भगवान विष्‍णु के साथ उनकी पत्‍नी और धन की देवी मां लक्ष्‍मी भी प्रसन्‍न होती हैं।

आइए जानते हैं क्‍या हैं खास उपाय….

  1. जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर घर को सजाने और विधि विधान से पूजा-पाठ करने से कृष्‍णजी प्रसन्‍न होते हैं और हमारी झोली खुशियों से भर देते हैं। शास्‍त्रों में यह भी बताया गया है कि इस दिन कुछ विशेष अचूक उपाय करने से धन की देवी मां लक्ष्‍मी भी प्रसन्‍न होती हैं।
  2. काफी प्रयास के बाद भी यदि आपकी आमदनी नहीं बढ़ रही है तो जन्माष्टमी पर सात कन्याओं को घर बुलाकर उन्‍हें आदरपूर्वक खीर या फिर सफेद मिठाई खिलाएं। फिर लगातार पांच शुक्रवार तक कन्याओं को खीर या सफेद मिठाई दें। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी आपके घर में वास करेंगी।
  3. यदि आपके घर में पैसों को लेकर काफी समय से खींचतान चल रही है तो जन्‍माष्‍टमी के दिन सुबह स्‍नान करने के बाद किसी कृष्‍ण मंदिर में जाकर भगवान को पीली माला और पीले वस्‍त्र अर्पित करें। ऐसा करने से आपके जीवन में चमत्‍कारिक बदलाव होंगे।
  4. नौकरी में काफी समय से तनाव चल रहा है तो जन्‍माष्‍टमी के दिन मांथे पर चंदन का तिलक लगाएं। फिर केसर को गुलाब जल के साथ माथे पर इसकी बिंदी लगाएं। ऐसा रोजाना करने से आपके मन को शांति और शीतलता मिलेगी और भगवान आपकी सभी इच्‍छाएं पूर्ण करेंगे।
  5. मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए जन्‍माष्‍टमी के दिन केले का पेड़ लगाएं और इसकी रोजाना सेवा करें। जब इस पर फल आने लगे तो इसे दान करें, स्‍वयं न खाएं।
  6. लक्ष्‍मी प्राप्ति के लिए जन्‍माष्‍टमी के दिन तुलसी के पेड़ पर घी का दीपक जलाएं और रोजाना उसकी देखभाल करें। भगवान कृष्‍ण के भोग में तुलसी का पत्‍ता जरूर रखें।
    जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान कृष्‍ण का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर आपके घर को धन-धान्‍य से भर देती हैं और आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  7. जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं और 11 बार ऊं वासुदेवाय नम: मंत्र का जप करें और भगवान का ध्‍यान करें।
  8. जन्‍माष्‍टमी के अवसर भगवान कृष्ण को पान के पत्‍ते अर्पित करें। उसके बाद पत्‍ते पर रोली से श्री लिखकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके घर में धन वृद्धि के योग बनेंगे।

homeslider Religion

दुर्गाष्टमी व श्रीराम नवमी आज: कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का होगा समापन, जानें तिथि व महत्व

राजेन्द्र गुप्ता चैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी तिथि पर विशेष रूप से कन्या पूजन किया जाता है, जिसे देवी की साक्षात उपासना का रूप माना गया है। मान्यता है कि, छोटी कन्याओं […]

Read More
homeslider Religion

रामनवमी कब है? 26 या 27 मार्च

आचार्य राजीव शुक्ला  साल 2026 में राम नवमी की तारीख को लेकर लोगों के बीच थोड़ा भ्रम बना हुआ है, ऐसे में आचार्य राजीव शुक्ला से जानते हैं। नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को राम नवमी भी कहते हैं। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में […]

Read More
homeslider Religion

स्कंद षष्ठी व्रत आज: भगवान कार्तिकेय की आराधना से दूर होते हैं कष्ट, मिलती है सुख-समृद्धि

स्कंद षष्ठी का व्रत भगवान कार्तिकेय को समर्पित होता है और इसे बहुत श्रद्धा के साथ रखा जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर महीने शुक्ल पक्ष की षष्ठी को पड़ता है। इस दिन भक्त विधि-विधान से भगवान कार्तिकेय की पूजा करते हैं और व्रत रखकर उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं। धार्मिक […]

Read More