अपूर्व व्रत पाठक बने गोंडा जेल के नए अधीक्षक

रायबरेली जेल में अभी भी नहीं हुई किसी अफसर की तैनाती

मानकों को दरकिनार कर वरिष्ठ अधीक्षक की जेल पर अधीक्षक तैनात

 

लखनऊ। कारागार विभाग में अधीक्षकों की तैनाती के लिए मानकों का कोई मायने नहीं रह गया है। विभाग में वरिष्ठ अधीक्षक की जेल पर अधीक्षक और अधीक्षक की जेल पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक की तैनाती का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शासन ने गुरुवार को बस्ती जेल से कारागार मुख्यालय में संबद्ध नव प्रोन्नति अधीक्षक अपूर्व व्रत पाठक को गोंडा जेल पर तैनात किए जाने का आदेश जारी किया है। रायबरेली जेल पर अभी तक किसी भी जेल अधीक्षक को तैनात नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि रायबरेली जिला जेल में तैनात अधीक्षक हर्षिता मिश्रा और गोंडा जेल में तैनात अधीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सेवानिवृत हो गए। बीती 31 जुलाई को यह दोनों जेल अधीक्षक सेवानिवृत हो गए। इन अधिकारियों को सेवानिवृत होने के 22 दिन बाद शासन ने गोंडा जेल पर अधीक्षक की तैनाती की है। मंडलीय कारागार पर वरिष्ठ अधीक्षक के बजाए अधीक्षक की तैनाती का मामला विभागीय अधिकारियों में कौतूहल का विषय बना हुआ हुआ है। चर्चा है कि विभाग में सिर्फ सेटिंग गेटिंग वाले अधिकारियों को ही अच्छी जेलों पर तैनात किया जाता है।

गुरुवार को प्रमुख सचिव/ महानिदेशक कारागार राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर संयुक्त सचिव कारागार शिव गोपाल सिंह ने गोंडा जेल पर अधीक्षक की तैनाती का आदेश जारी किया है। संयुक्त सचिव के आदेश में नव प्रोन्नति अधीक्षक अपूर्व व्रत पाठक जोकि बस्ती जेल से कारागार मुख्यालय में संबद्ध थे उन्हें गोंडा जेल पर तैनात किया गया है। दो जेल अधीक्षक के सेवानिवृत होने के 22 दिन बाद सिर्फ एक जेल पर अधीक्षक की तैनाती ने कई सवाल खड़े कर दिए है। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही है।

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More