Headline

रक्षाबंधन के पर्व पर ये छह स्नान किया तो जीवन में नहीं रह जाएगी कोई कमी

डॉ. उमाशंकर मिश्र

श्रावण महीने में रक्षाबंधन की पूर्णिमा 19 अगस्त 2024 सोमवार वाले दिन वेदों में कई प्रकार का स्नान बताया गया है। यहां छह प्रकार के स्नान आपको वेदों के अनुसार बता रहा हूं। यह स्नान श्रावण मास के पूर्णिमा के दिन किया जाता है। आप इसमें से आप जितने कर सकते हो उतने कर लेना । एक-दो न कर पाये तो जय सियाराम। कह दें प्रभु! हमसे जितना हो सकता था वो किया। बस तीर्थों का स्मरण करते हुए स्नान करें। तो ये बड़ा पुण्यदायी स्नान माना जाएगा। श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के दिन प्रभात को किया जाने वाला स्नान सबसे पुनीत होता है, लेकिन यह सुबह ही करना चाहिये, ऐसा वेद भगवान का आदेश है ।

गोरज स्नानः गायों के पैरों की मिट्टी थोड़ी ले ली, और वो लगा ली । गवां ख़ुरेंम ये वेद में आता है इसका नाम है दशविद स्नान। रक्षाबंधन के दिन किया जाता है । गवां ख़ुरेंम निर्धुतं यद रेनू गग्नेगतं । सिरसा तेल सम्येते महापातक नाशनं ।। अपने सिर पर वो गाय की खुर की मिट्टी लगा दी तो महापातक नाशनं । ये वेद भगवान कहते हैं।

धान्यस्नानजो हमारे गुरुदेव सप्तधान्य स्नान की बात बताते हैं। वो सब आश्रमों में मिलता है। गेंहूँ, चावल, जौ, चना, तिल, उड़द और मूंग ये सात चीजें। ये धान्यस्नान बताया। धान्योषौधि मनुष्याणां जीवनं परमं स्मरतं तेन स्नानेन देवेश मम पापं व्यपोहतु । सप्तधान स्नान ये भी पूनम के दिन लगाने का विधान है।

फल स्नानः वेद भगवान कहते हैं फल स्नान मतलब कोई भी फल का थोडा रस लगा दिया। और कोई नहीं तो आँवला बढिया फल है। आँवला हरा तो मिलेगा नहीं तो थोडा आँवले का पाऊडर ले लिया और लगा दिया गया हो फल स्नान। मतलब हमारे जीवन में अनंत फल की प्राप्ति हो और सांसारिक फल की आसक्ति छूट जाये। इसलिए आज पूर्णिमा को हे भगवान फल के रस से थोडा स्नान कर रहें हैं। किसी को और फल मिल जाये और थोडा लगा दिये जाय तो कोई घाटा नहीं हैं।

जीवन में चल रहे समस्याओं को दूर करने के लिए भाई-बहन रक्षाबंधन के दिन करें ये उपाय, बदल जाएगी किस्मत

सर्वोषौधि स्नानः सर्वोषौधि माना आयुर्वेदिक औषधि खाना नहीं। इस स्नान में कई जड़ी-बूटी आती हैं। उसमे दूर्वा, सरसों, हल्दी, बेलपत्र ये सब डालते हैं। उसमें वो थोडा सा पाऊडर लेके शरीर पर रगड़ के स्नान किया जाता है। मेरी सब इन्द्रियाँ आँख, कान, नाक, जीभ, त्वचा ये सब पवित्र हो। इसमें सर्वोषौधि स्नान, और मेरा मन पवित्र रहें। मेरे मन में किसी के प्रति बुरे विचार न आये।

कुशोधक स्नानः कुश को पानी में मिला दिया और थोडा पानी हिला दिया, क्योंकि जो अपने घर में कुश रखते हैं ना तो उनके पास कोई मलिन आत्माएँ नहीं आ सकती।  भूत, प्रेत आदि का जोर नहीं चलता । कुश क्या है ? जब भगवान का धरती पर वराह अवतार हुआ था। तो उनके शरीर से वो उखड़कर जमीन पर गिरने लगे वही आज कुश के रूप में पाये जाते हैं, वो परम पवित्र है। वो कुश जहाँ पर हो वहाँ पर मलिन आत्मा नहीं आती। वो या तो भाग जाती हैं या भस्म हो जाती है। कुश पानी में थोडा हिला दिया और प्रार्थना कर दी की, मेरे मन में जो मलिन विचार हैं, गंदे विचार हैं या कभी कभी आ जाते हैं वो सब भाग जाये। हरि ॐ … हरि ॐ … ॐ … करके उसे पानी में नहा लेना चाहिए।

हिरण्य स्नानः यह स्नान माने अगर अपने पास कोई सोने की चीज है। कोई सोने का गहना वो बाल्टी में डाल दिया, हिला दिया और स्नान कर लिया। हिलाने के बाद वो निकाल लेना बाल्टी में पड़ा नहीं रहे।

रक्षाबंधन पर्व आजः इस बार बन रहे हैं कई शुभ योग

जब शरीर पर पानी डाल रहे हैं तो ये श्लोक बोलना चाहिए…

नमामि गंगे तव पाद पंकजं सुरासुरैः वंदित दिव्यरूपं ।

भुक्तिचं मुक्तिचं ददासनित्यं भावानुसारें न सारे न सदा स्मरानाम ।।

गंगेच यमुनेच गोदावरी सरस्वती नर्मदे सिंधु कावेरी । जलस्म्ये सन्निधिं कुरु ।।

ॐ ह्रीं गंगाय ॐ ह्रीं स्वाहा ।।

दो राशियों को छोड़कर आज सभी को मिल रहा है सितारों का साथ, जानें किसे रहना है सावधान

homeslider Religion

महावीर जयंती: अहिंसा, सत्य और करुणा का अमर संदेश

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती आज पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। यह पावन पर्व जैन परंपरा की उस आध्यात्मिक धारा का प्रतीक है, जिसकी शुरुआत प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभ देव से मानी जाती है। चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन जन्मे महावीर स्वामी शांति, अहिंसा […]

Read More
homeslider Religion

महावीर जयंती 2026: अहिंसा, सत्य और करुणा का संदेश लेकर आज मनाया जा रहा पावन पर्व

राजेन्द्र गुप्ता लखनऊ/देशभर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती आज यानी 31 मार्च 2026 को पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। यह पर्व जैन समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है और अहिंसा, सत्य व करुणा जैसे मूल्यों का संदेश देता है। इस दिन भक्त प्रार्थना, […]

Read More
homeslider Religion

आज है कामदा एकादशी 2026: मनोकामना पूरी करने का पवित्र अवसर

राजेन्द्र गुप्ता सनातन धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। वर्ष भर में आने वाली सभी एकादशियों का अपना विशेष महत्व होता है, परंतु चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे कामदा एकादशी कहा जाता है, विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है। यह एकादशी हिंदू नववर्ष की पहली […]

Read More