कारागार विभाग में स्टाफ कार आवंटन में हुआ खेल!

  • फील्ड अफसर को खटारा, संयुक्त सचिव को मिली नई कार
  • शासन की पुरानी स्टाफ कार सुलतानपुर जेल अधीक्षक को हुई आवंटित

राकेश यादव

लखनऊ। कारागार विभाग में अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही में पक्षपात किए जाने का मामला जगजाहिर है। अब इस विभाग में वाहन आवंटन में दोहरा मापदंड अपनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। विभाग ने फील्ड में काम करने वाले अधीक्षक को विभाग के संयुक्त सचिव की पुरानी कार और उन्हें घर से ऑफिस जाने के लिए नई बोलरो कार आवंटित की गई है। यह मामला विभागीय अफसरों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश की कई जेलों में वरिष्ठ अधीक्षक और अधीक्षक के पास वाहन नहीं होने से उन्हें तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसकी शिकायत मुख्यालय के आला अफसरों को लगातार मिल रही थी। बताया गया है कि आजमगढ़, मऊ, प्रतापगढ़, सुलतानपुर जिला कारागार अधीक्षक के अलावा केंद्रीय कारागार वाराणसी और बरेली के वरिष्ठ अधीक्षकों के सरकारी वाहन नहीं होने से हो रही दिक्कतों का हवाला देते हुए लगातार वाहन की मांग की जा रही थी।

सूत्रों का कहना है कि बीती 13 अगस्त को अपर महानिरीक्षक कारागार (प्रशासन) ने वाहन आवंटन की एक सूची जारी की है। वाहन आवंटन में सबसे ज्यादा चौकाने बात यह देखने को मिली की विभाग के संयुक्त सचिव की पुरानी बोलेरो कार सुलतानपुर जेल अधीक्षक को आवंटित कर दी गई है। संयुक्त सचिव को नई बोलेरो कार दी गई। ऐसा तब किया गया है जब सुलतानपुर जेल अधीक्षक को सुलतानपुर के साथ अमेठी जनपद में निर्माणाधीन जेल का नोडल अफसर भी नियुक्त किया गया। ऐसे में उनका सुलतानपुर से अमेठी आवागमन बराबर लगा रहता है।

सुलतानपुर से अमेठी आवागमन करने वाले फील्ड अफसर को पुरानी और घर से ऑफिस आने वाले अफसर को नई कार आवंटित किए जाने को लेकर विभागीय अफसरों में तमाम सवाल उठाए जा रहे है। इसको लेकर चर्चा है कि वाहन आवंटित करने में भी मुख्यालय के आला अफसरों ने पक्षपात करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी है। यही वजह है फील्ड में काम करने वाले अफसर को पुरानी और ऑफिस वर्क करने वाले अधिकारी को नई कर आवंटित कर दी गई। उधर विभागीय अधिकारी इस मसले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

चार अफसरों को नई और पांच को मिली पुरानी गाड़ियां

एआईजी कारागार प्रशासन की जारी सूची में जिला कारागार आजमगढ़, मऊ और केंद्रीय कारागार वाराणसी के साथ संयुक्त सचिव कारागार को नई बोलेरो कार दी गई है, वहीं दूसरी ओर डीआईजी अयोध्या परिक्षेत्र को जेटीएस की कार दी गई है।

इसके अलावा 2012 में खरीदी गई बोलरो मुख्यालय से संत कबीर नगर को, 2016 की मऊ की बोलेरो केंद्रीय कारागार बरेली को, 2019 में आजमगढ़ को दी गई बोलेरो प्रतापगढ़ को दी गई है। बगैर क्रय वर्ष का हवाला दिए संयुक्त सचिव के यहां लगी बोलेरो को सुलतानपुर जेल अधीक्षक को आवंटित किया गया है।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More