प्रज्ञा बालिका इंटर कॉलेज में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

  • प्रबंधक ने फहराया झंडा, स्कूल के बच्चों ने अपने-अपने तरीके से बच्चों ने प्रस्तुतियां पेश कर सबका मन मोहा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट के अयोध्या रोड पर सेमरा स्थित बालिका इंटर कॉलेज  में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल की प्रबंधिका सत्या श्रीवास्तव  द्वारा झंडा फहराया गया। इसके बाद छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

सत्या श्रीवास्तव, प्रबंधक प्रज्ञा स्कूल

स्कूल की प्रबंधक सत्या श्रीवास्तव ने बच्चों को बताया कि ब्रिटिश शासन ने निर्णय लिया था कि हिंदुस्तान को 30 जून 1948 को आजादी दी जाएगी। लेकिन उसी समय जवाहर लाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना के बीच भारत और पाकिस्तान के बंटवारे की बहस चल पड़ी।

कुछ दिनों बाद यह बहस एक बड़ा मुद्दा बन गया था, जिसे लेकर देश में सांप्रदायिक दंगों के खतरे बढ़ गए और अंग्रेजों ने 15 अगस्त 1947 को ही आजादी देने का फैसला कर लिया। इसके लिए लार्ड माउंटबेटन ने चार जुलाई को 1947 को ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में इंडियन इंडिपेंडेंस बिल प्रस्तुत किया। इसके बाद ब्रिटिश संसद से मंजूरी भी मिल गई और 15 अगस्त का दिन भारत के स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई।

स्कूल के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान, वंदे मातरम और झंडा गीत प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर स्कूल के बच्चें उनके परिजन सहित सभी अध्यापक , अध्यापिकाओं के साथ विद्यालय की प्रबंधिका सत्या श्रीवास्तव, प्रज्ञा सहित कई अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबको कर दिया आनंदित
छात्र-छात्राओं ने इस तरह निकाली प्रभातफेरी

 

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More