बंथरा में अधेड़ व्यक्ति की हत्या

परिजनों और ग्रामीणों में काफी आक्रोश पुलिस मौके पर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सरोजनीनगर व बंथरा क्षेत्र में बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले लोग भुला भी नहीं पाए थे कि अब बंथरा थाना क्षेत्र स्थित नान मऊ में रहने वाले 55 वर्षीय मखोले की बेरहमी से हत्या कर बदमाशों ने पुलिस को एक बार फिर खुली चुनौती दे डाली। क्षेत्र में चोरी, डकैती और हत्या जैसी संगीन वारदातों को लेकर ग्रामीणों में ख़ासा नाराजगी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस क्षेत्र में गश्त करने के नाम पर खानापूर्ति कर रही है, नतीजतन आए दिन बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग निकले हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

जानकारी के मुताबिक बंथरा क्षेत्र स्थित नान मऊ गुदौली गांव निवासी 55 वर्षीय मखोले परिवार के साथ रहकर खेती किसानी करते थे। बताया जा रहा है कि रोज़ की तरह मखौल मंगलवार की रात खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे कि देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर मखौल की हत्या कर मौत की नींद सुला दिया। बुधवार सुबह गांव में हत्या किए जाने की खबर मिलते ही परीजनों और ग्रामीणों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पुलिस यहां गश्त के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने गुस्साए ग्रामीणों को हत्यारों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया तब जाकर नाराज ग्रामीण शांत हुए।
पुलिस मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More
Purvanchal

बार एसोसिएशन की अगुवाई में धूमधाम से मनी होली

आशुतोष मिश्रा  संतकबीर नगर। धनघटा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय की अगुवाई में शनिवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। तहसील परिसर रंग और गुलाल से सराबोर नजर आया। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा गले मिलकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम […]

Read More