असलहे के दम पर लूटा था सरकारी मुलाजिम को, सरगना सहित चार लुटेरे गिरफ्तार

  •  मोबाइल फोन, अंगुठी व नकदी बरामद 
  • चिनहट क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट में 10 अगस्त 2024 की रात भेलू नौबस्ता कला गांव निवासी सरकारी मुलाजिम शोहित सिंह से असलहे के दम पर आटो सवार बदमाशों ने लूटपाट की थी। इस घटना का राजफाश पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर किया है।इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, अंगुठी व पांच हजार रुपए में से 680 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक सर्विलांस की मदद से इंस्पेक्टर चिनहट की टीम ने बुधवार को हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित गोनी गठवा गांव व हाल पता किराए का मकान शिवपुरी निवासी रवि गुप्ता, चिनहट के कंचनपुर मटियारी निवासी विकास यादव उर्फ बऊआ, चिनहट क्षेत्र के इमलिहा निवासी गोलू व कंचनपुर मटियारी निवासी रजत को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी पूर्वी के मुताबिक छानबीन में सामने आया है कि इनका एक संगठित गिरोह है जो आटो रिक्शा लेकर रात के समय निकलते हैं और सवारी को सुनसान जगह पर लेजाकर लूटपाट करते हैं।उन्होंने बताया कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इनके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

इंस्पेक्टर चिनहट ने बताया कि पकड़ा गया गोलू उर्फ मनीष शातिर किस्म का बदमाश है और इसके खिलाफ पूर्व में विभूतिखंड व चिनहट में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं, जबकि विकास यादव के खिलाफ तीन और रवि के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।

आटो में छपी मूंछ के आधार पर लुटेरों के गर्दन तक पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला तो एक आटो में सवार चार लोग दिखे जिस पर मूंछ का निशान छपा था। पुलिस इसी को आधार बनाकर बदमाशों की गर्दन तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार करने वाली टीम

उपनिरीक्षक अभय नारायण पांडेय, कपिल कुमार, खुर्शीद आलम, अभिषेक तिवारी, विशाल यादव, कांस्टेबल नेत्रपाल, अमित कुमार, विनय शुक्ला, शिवानंद खरवार, विपिन कुमार, एवं सर्विलांस सेल टीम उपनिरीक्षक सतीश कुमार, उपनिरीक्षक प्रशांत वर्मा, हेड कांस्टेबल मनोज सिंह, हेड कांस्टेबल हरि किशोर, कांस्टेबल अजय तेवतिया व कांस्टेबल राहुल पांडेय। इस गुड वर्क पर खुश होकर डीसीपी पूर्वी ने पूरी टीम को शाबाशी दी।

Central UP Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जब PDA  सरकार बनेगी, तभी संविधान बचेगा: अखिलेश यादव

युवाओं का नारा है पीडीए को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए के संकल्पबद्ध युवाओं को हर बूथ को मजबूत करने का जो निर्देश दिया गया है, उसको लेकर उनका अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। इस बार बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का प्रयास मिलकर अपनी […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More