तीन डीआईजी समेत छह को मिला प्लेटिनम पदक

145 कर्मियों में तीन अधीक्षकों को मिला स्वर्ण पदक

अयोध्या जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को मिला रजत पदक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कारागार विभाग के 145 अधिकारियों और कर्मियों को आईजी के प्रशंसा चिन्ह प्लेटिनम, स्वर्ण और रजत पदक से सम्मानित किया गया। प्लेटिनम पदक पाने वालों में डीआईजी मुख्यालय रुदेश नारायण पांडे, लखनऊ परिक्षेत्र के रामधनी और अयोध्या परिक्षेत्र के शैलेंद्र कुमार मैत्रेय शामिल है। इसके अलावा अधीक्षक कुलदीप भदौरिया, विनय कुमार और उमेश सिंह को स्वर्ण पदक दिया गया है। अयोध्या के अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा को रजत पदक से सम्मानित किया गया है।

कारागार मुख्यालय के मुखिया आईजी जेल पीवी रामाशास्त्री के निर्देश पर एआईजी प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व पदक से सम्मानित होने वाले कर्मियों की एक सूची जारी की। सूची में 25 अधिकारी और कर्मियों को प्लेटिनम (डायमंड), 35 को स्वर्ण (गोल्ड) और 85 को रजत (सिल्वर) पदक दिए जाने की घोषणा की है। स्वतंत्रता दिवस पर विभाग के 145 अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया है।

कारागार मुख्यालय की ओर से जारी सूची में तीन डीआईजी के अलावा मऊ के अधीक्षक आनंद कुमार शुक्ला, ओपी कटियार और पंकज कुमार सिंह को प्लेटिनम पदक दिया गया है। इटावा के अधीक्षक कुलदीप सिंह भदौरिया, जौनपुर के विनय कुमार और वाराणसी के उमेश सिंह को स्वर्ण पदक दिया गया है। आईजी के प्रशंसा चिन्ह रजत पदक से अयोध्या के जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा को सम्मानित किया गया है। सूची में 145 अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इसमें जेलर, डिप्टी जेलर, वार्डर, हेड वार्डर के अलावा मुख्यालय से संबद्ध कर्मी भी शामिल हैं।

विवादित अधिकारी और कर्मी भी हुए सम्मानित

मुख्यालय के दो बाबुओं के निलंबन में स्पष्टीकरण मिलने वाले जेल अधिकारी को प्लेटिनम (डायमंड) पदक से अलंकृत किया गया है। इसके अलावा विवादों में रहने वाले गाजियाबाद से नोएडा भेजे गए हेड वार्डर को प्लेटिनम पदक दिया गया है। इससे पहले उन्हें जेटीएस, दो परिक्षेत्र का अपीलीय अधिकारी और कानपुर परिक्षेत्र का उपहार दिया जा चुका है। इसके साथ ही प्रदेश की विभिन्न जेलों से लंबे समय से मुख्यालय में संबद्ध तीन वार्डर को भी यही पदक दिया गया है। इसके अलावा मुख्यालय की ओर से जारी सूची में दर्जनों की संख्या में ऐसे नाम हैं जिन्होंने जेलों पर सेवाएं तक नहीं दी उन्हे भी डायमंड, गोल्ड और रजत पदक से सम्मानित कर दिया गया है।

 

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यूपी की ब्राह्मण राजनीति: इतिहास और वर्तमान संदर्भ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण नेतृत्व का लंबा इतिहास रहा है। कांग्रेस के दौर में अनेक ब्राह्मण मुख्यमंत्री हुए, जिनमें अंतिम प्रमुख नाम नारायण दत्त तिवारी का रहा। उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता और विकास उन्मुख राजनीति के लिए याद किया जाता है।  भाजपा के संदर्भ में भी यह देखा गया है कि जब […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सूबे के चार वरिष्ठ IAS आज होंगे सेवानिवृत्त, इस सूची में देवेश और सुभाष जैसे बड़े अफसर शामिल

नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज प्रशासनिक महकमे के लिए एक अहम दिन है। यूपी कैडर के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें केंद्र और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे अधिकारी शामिल हैं। साल 1989 बैच के सीनियर अफसर देवेश चतुर्वेदी वर्तमान में […]

Read More