करंट की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत, एक बेटा जख्मी 

  • चिनहट क्षेत्र में हुई घटना का मामला
  • पूरा परिवार हुआ तबाह, एक बेटा बचा

ए अहमद सौदागर 

लखनऊ। चिनहट के देवा रोड स्थित अपट्रान चौकी क्षेत्र में सोमवार को करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसा उस समय हुआ जब अपनी झोपड़ी में लगे मोटर का तार लगा रहा थे कि एक-दूसरे को बचाने में झुलस गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां पिता-पुत्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

मुजफ्फरपुर बिहार निवासी 50 वर्षीय रामू साहनी परिवार के साथ चिनहट क्षेत्र के अपट्रान चौकी स्थित नौबस्ता कला गांव के पास सूर्य विहार फेस चार में झोपड़ी बनाकर रहते थे।बताया जा रहा है कि सोमवार को रामू झोपड़ी में लगे मोटर में तार लगा रहे थे कि इसी दौरान रामू करंट की चपेट में आ गए।

पिता को करंट लगता देख उन्हें बचाने के लिए उनके दो बेटे 25 वर्षीय रंजीत साहनी व 19 वर्षीय टिल्लू दौड़े की वे भी करंट की चपेट में आ गए। झोपड़ी में तीन लोगों को करंट से झूलसता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों रामू व टिल्लू को मृत घोषित कर दिया जबकि रंजीत की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि यहां रहकर पिता-पुत्र मजदूरी करते थे। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

परिवार में मचा हाहाकार

बिजली खंभे से मोटर का तार लगाते समय करंट की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत व एक बेटे के घायल होने से उनके परिवार में हाहाकार मच गया। इस हादसे में एक परिवार का सहारा छीन गया।

जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही भरे इस हादसे में रामू व टिल्लू की मौत हो गई जबकि एक बेटे रंजीत का इलाज चल रहा है। वहीं एक साथ पिता-पुत्र की मौत से इलाके में हड़कंप मच और घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Central UP

बेहतर समन्वय से बनेगा भविष्य का फार्मा इकोसिस्टम : सुनील

शिक्षा, उद्योग, नवाचार, रेगुलेटरी और फार्मेसी प्रैक्टिस के बेहतर और लगातार समन्वय की जरूरत भारतीय फार्मेसी शिक्षा के वास्तुकार: प्रो. महादेव लाल श्रॉफ को  किया याद लखनऊ। भारत देश में फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एम एल सराफ के जन्मदिन के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों चिकित्सालय फार्मेसी संस्थानों उद्योगों आदि […]

Read More
Central UP homeslider Uttar Pradesh

महापौर के केंद्रीय कार्यालय पर हुआ भव्य होली मिलन समारोह

राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा समेत कई गणमान्य हुए शामिल लखनऊ। राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के आवास स्थित केंद्रीय कार्यालय पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा समेत तमाम गणमान्य लोगों ने महापौर को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। […]

Read More
Central UP

पुलिस मुख्यालय में खेली गई फूलों की होली, हुआ होली मिलन समारोह

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय में आज होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट व अन्य इकाईयों में नियुक्त पुलिस अधिकारियो एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के साथ […]

Read More