नेपाल में 32.70 लाख रुपए की मोबाइल फोन बरामद

  •  अवैध तस्करी के जरिए भारत से नेपाल ले जाया गया था मोबाइल
  • एप्पल आईफोन व एंड्रॉयड मोबाइल और एक बाइक भी बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज I पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल की गश्ती टीम ने मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर नवलपरासी क्षेत्र के सरावल गांव पालिका के समीप से बड़ी संख्या में एप्पल आईफोन व एंड्रॉयड पोको मोबाइल और एक भारतीय नंबर प्लेट की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल को बरामद किया है। पुलिस ने सभी सामानों को कब्जे में लेकर महेशपुर भंसार कार्यालय को सुपुर्द कर अग्रिम कार्रवाई में
जुट गई। बताया गया की उपरोक्त मोबाइल फोन अवैध रूप से भारत से नेपाल लाया गया था।

सशस्त्र प्रहरी बल के डीएसपी यज्ञमान सऊद ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिला कि अनाधिकृत रूप से भारतीय सीमा क्षेत्र से बड़ी संख्या में विभिन्न ब्रांड के मोबाइल फोन नेपाल राष्ट्र में लाई जा रही है। इसी सूचना के आधार पर सशस्त्र प्रहरी बल के विशेष पेट्रोलिंग टीम ने नवलपरासी क्षेत्र के सरावल गांव पालिका के समीप चेकिंग के दौरान विभिन्न ब्रांड और अनेकों मॉडल के मल्टीमीडिया हैंडसेट जैसे 40 पीस एप्पल आईफोन व 48 पीस एंड्रॉयड पोको मोबाइल फोन और एक भारतीय नंबर प्लेट की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। लेकिन मौके का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने सभी सामानों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए महेशपुर भंसार कार्यालय को सुपुर्द कर दिया है। बरामद मोबाइल फोन और बाइक की कुल कीमत लगभग 32 लाख 70 हजार रुपए बताई जा रही है।

सूत्रों की माने तो अवैध तस्करी और बिना किसी पैकिंग डिब्बे के एप्पल आईफोन और एंड्राइड मोबाइल कही चोरी या सेकेंड हैंड में खरीदा हुआ तो नहीं है? जिसे महंगे दामों में बेचने के लिए भारत से नेपाल राष्ट्र लाया गया। ऐसे में उपरोक्त मामले को लेकर आम नागरिकों द्वारा तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। वैसे तो नेपाल पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में मल्टीमीडिया हैंडसेट मोबाइल बरामद की गई है। पर सवाल यह है कि मोबाइल की यह खेप नेपाल कैसे चला गया सुरक्षा एजेंसियों के ऊपर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह है।

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More