SAD NEWS: बेलगाम मौरंग लदा ट्रक झोपड़ी पर पलटा, चार मरे

  •  दबकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, मासूम बच्ची बाल-बाल बची
  • चालक सहित दो गिरफ्तार, बीबीडी क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मुख्यमंत्री और डीजीपी के तमाम दावों के बावजूद राजधानी लखनऊ में सड़क पर दौड़ रहे बेलगाम ट्रकों का आतंक थम नहीं रहा है। बीबीडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात तेज़ रफ़्तार से जा रहा मौरंग लदा ट्रक सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में झोपड़ी में सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दंपति सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

बाराबंकी जिले के जैतपुर निवासी 35 वर्षीय उमेश 32 वर्षीय पत्नी नीलम देवी, दो बेटे 13 वर्षीय सनी चार वर्षीय गोलू व सात वर्षीय वैष्णवी के साथ रहते थे । बताया गया कि वह टाईल्स का काम करते और बीबीडी क्षेत्र स्थित सड़क किनारे एक खाली प्लाट में झोपड़ी बनाकर रहते थे। रोज की शुक्रवार की शाम खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो गए थे।

बताया जा रहा है कि देर रात करीब डेढ़ बजे तेज़ रफ़्तार से जा रहा मौरंग लदा ट्रक अनियंत्रित होकर झोपड़ी पर पलट गया। परिवार गहरी नींद में सोया था, लेकिन किसे पता था कि बेलगाम चालक की लापरवाही एक ही परिवार के चार लोगों की सूरत ही बदल देगी। एक बच्ची बाल-बाल बच गई लेकिन घरवालों की दशा देख वह सहमी हुई है।

झोपड़ी का मंजर देख दंग रह गए सभी

झोपड़ी में सो रहे सभी लोग कुचल गए थे और उनकी दशा देख मौके पर मौजूद लोग हैरान थे और सब की जुबान पर एक ही चर्चा रही कि ट्रक चालक की लापरवाही ने एक परिवार के लिए काल बन गया।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More