जनता ने मोदी की जनविरोधी नीति को नकारा: अजय राय

  • उपचुनाव में गठबंधन की जीत पर कांग्रेस कार्यालय में मना जश्न
  • कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

लखनऊ। सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 10 सीटों पर जनता ने इंडिया गठबंधन को अपना आशीर्वाद देकर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी। इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा लगातार संविधान बचाने के किए जा रहे प्रयासों और जनहित के मुद्दों पर सदन से सड़क तक लड़ी जा रही लड़ाई को आज जीत देकर आगे बढ़ाए रखने का हौसला दिया।

इस अवसर पर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने ढ़ोल, नगाडे बजाकर पटाखे फोडे़ तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और देश की जनता का आभार व्यक्त किया।

श्री राय ने कहा की जनता मोदी जी की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है, और यह जीत जनता की जीत है और अब आने वाले वक्त में हर जगह बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा की अब जनता इनके झूठ को पहचान गई है, और अब इन्हें वोट की चोट से सबक सिखायेगी।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रियंका गुप्ता, प्रदीप सिंह, सचिन रावत, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, पंडित नितिन शर्मा सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More