यूपी में 15 जुलाई से ‘हर घर स्वच्छता, हर घर हरियाली’ अभियान : अनुज कुमार झा

  • प्रदेश की सभी निकायों में 75,000 होम कम्पोस्टिंग का लक्ष्य
  • होम कम्पोस्टिंग के लिए प्रत्येक जनपद में 1000 नागरिकों का किया जाएगा चयन
  •  प्रत्येक घर में बाग, टेरिस गार्डन व बॉलकनी गार्डन के माध्यम से स्वच्छता एवं हरियाली को बढावा दिया जायेगा
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नागरिकों व संस्थाओं का होगा सम्मान : निदेशक
  • होम कम्पोस्टिंग से पौधारोपण व वेजिटेबल फार्मिंग को भी बढावा दिया जायेगा

लखनऊ ब्यूरो

प्रदेश में होम कम्पोस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए 15 जुलाई से 15 सितम्बर, 2024 तक 02 माह का ‘हर घर स्वच्छता, हर घर हरियाली’ अभियान चलाया जायेगा। निदेशक नगरीय निकाय एवं स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय श्री अनुज कुमार झा ने इस संबंध में सभी नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी जनपदों/निकायों में 15 जुलाई से 15 सितम्बर तक 75,000 होम कम्पोस्टिंग के लिए घरों का चयन कर इन घरों में वेट वेस्ट का स्वतः निस्तारण करने के साथ पौधरोपण को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

इस दौरान प्रत्येक जनपद में 1000 नागरिकों को चयनित कर होम कम्पोस्टिंग के लिए प्रेरित किया जायेगा, इससे घरों में बाग, टेरिस गार्डन व बॉलकनी गार्डन के साथ हर घर में स्वच्छता एवं हरियाली को बढावा दिया जायेगा। अभियान के दौरान प्रत्येक घर को चिन्हित् कर 02 माह की समयावधि में वेट वेस्ट से कम्पोस्ट तैयार कर, कम्पोस्ट से पौधारोपण व वेजिटेबल फार्मिंग को बढावा दिया जाना है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक घर में न्यूनतम 01 सब्जी भी उगाये जाने व स्रोत पृथक्कीकरण हेतु नागरिकों को जागरुक भी किया जायेगा। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए सभी निकाय स्वयं के सोशल मीडिया पेजों पर कार्यक्रम संबंधित गतिविधियों को #MeraKachraMeriZimmedari हैशटैग के साथ पोस्ट करेंगे।

निदेशक अनुज कुमार झा ने बताया कि प्रदेश में 15 जुलाई से शुरू होने वाले ‘हर घर स्वच्छता, हर घर हरियाली’ अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों की निकायों में 75,000 होम कम्पोस्टिंग के लिए जनपदवार 1000 नागरिकों को चिन्हित् किया जायेगा, जो होम कम्पोस्टिंग द्वारा घरों के बाग, टेरिस गार्डन व बॉलकनी गार्डन आदि से हर घर में स्वच्छता एवं हरियाली को बढावा देंगे। वहीं प्रत्येक घर को चिन्हित् कर 02 माह की अवधि में कम्पोस्ट तैयार कर, कम्पोस्ट से पौधारोपण व वेजिटेबल फार्मिंग को बढावा दिया जायेगा। प्रत्येक जनपद में चिन्हित् 1000 घरों में 02 माह तक कार्य का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक घर में न्यूनतम 01 सब्जी भी उगाये जाने हेतु नागरिकों को जागरुक किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन, नगरीय द्वारा चलाये जा रहे “हर घर स्वच्छता, हर घर हरियाली” कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी नागरिकों को स्रोत पृथक्कीकरण के लिए भी जागरूक किया जाएगा।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नागरिकों व सांस्थाओं का होगा सम्मान : अनुज झा

“हर घर स्वच्छता, हर घर हरियाली” कार्यक्रम के अंतर्गत 02 माह की अवधि पूर्ण होने पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें टॉप 1000 गैग कि को को 1000 रूपये मूल्य के, टॉप 100 नागरिकों को 2000 रुपये मूल्य के, टॉप 10 नागरिकों को 3000 रूपये मूल्य के तथा टॉप 03 नागरिकों को 5000 रुपये मूल्य की वस्तु नागरिक उपहार स्वरुप भेंट की जाएगी एवं उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा। ‘हर घर स्वच्छता, हर घर हरियाली’ कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वयंसेवी संस्थाओं / सी०एस०ओ० का सहयोग भी लिया जाएगा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को भी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More