Headline

कारागार विभाग का अजब गजब कारनामा, तबादलों में निजी अनुरोध के नाम पर हुई जमकर वसूली!

  • हटने वाले बाबुओं को ही सौंप दी हटाने की जिम्मेदारी
  • बेतरतीब तरीके से किए गए तबादलों से जेलकर्मियों में आक्रोश

राकेश यादव

लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग के तबादलों में अजब गजब कारनामे प्रकाश में आ रहे हैं। इस विभाग में शासन का आदेश मुख्यालय और मुख्यालय का आदेश शासन नहीं मानता है। दिलचस्प बात यह है कि स्थानांतरण सत्र में मुख्यालय के आला अफसरों ने हटने वाले बाबूओ को वार्डर संवर्ग के कर्मियों को हटाने की जिम्मेदारी सौंप दी। आलम यह हुआ कि आरोपी बाबुओ ने निजी अनुरोध की आड़ में जमकर वसूली करते हुए बड़ी संख्या में जेलकर्मियों को मनचाही जेलों पर तैनात कर दिया। विभाग के तबादलों में निजी अनुरोध का बोलबाला रहा। विभाग में आधे से अधिक तबादले निजी अनुरोध पर किए गए हैं। मामला विभागीय कर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कारागार विभाग में स्थानांतरण सत्र के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों, लिपिकीय संवर्ग और फार्मासिस्ट के सैकड़ों की संख्या में तबादले किए गए। विभाग की ओर से जारी की गई तबादला सूचियों में निजी अनुरोध (सुविधा शुल्क लेकर मनमाफिक जेल पर) का बोलबाला देखने को मिला। डिप्टी जेलर संवर्ग के 60 तबादलों में 55 निजी अनुरोध पर, वार्डर संवर्ग के 300 तबादलों में पौने तीन सौ से अधिक तबादले निजी अनुरोध पर और चुनिंदा लोगों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार जेटीएस में अटैच करीब दस डिप्टी जेलर में अधिकांश को निजी अनुरोध पर स्थानांतरित किया गया। यह तो बानगी है इसी प्रकार बड़ी संख्या में तबादले निजी अनुरोध पर ही किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक बीते दिनों मुख्यालय के बाबुओं ने डिप्टी जेलर से जेलर संवर्ग की प्रोन्नति के ब्रॉड सीट तैयार कर शासन को भेजी थी। इसमें कई अधिकारियों के दंड छिपा लिए गए थे। बाबुओं की गलती की विभाग के संयुक्त सचिव ने पकड़ा। उन्होंने दोषी बाबुओ के प्रभार हटाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। दो स्टार हुई जांच में दोषी पाए गए बाबुओं को हटाया नहीं गया। इन बाबुओं को स्थानांतरण की जिम्मेदारी सौंप दी। जेलर संवर्ग के संजय श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर संवर्ग की अनिल कुमार वर्मा और वार्डर, हेड वार्डर संवर्ग के तबादलों की जिम्मेदारी दे दी गई। इन बाबुओं ने निजी अनुरोध की आड़ में अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों से जमकर वसूली करते हुए मनचाही जेलों पर तैनात करवाया। यह मामला विभागीय अधिकारियों और कर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह को अटकलें लगाई जा रही है। उधर मुख्यालय के आला अफसर इस मसले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

यह भी पढ़ें और जानें हाल

मुख्यालय अफसरों ने 24 घंटे में बदल दी जेल, आईजी जेल की सख्ती के बाद भी तबादलो में हुआ खेल!

रामधनी लखनऊ परिक्षेत्र के डीआईजी जेल बने

पिछले करीब डेढ़ साल से जेल प्रशिक्षण संस्थान में बतौर नोडल अधिकारी बनाए गए डीआईजी जेल शैलेंद्र मैत्रेय को आखिरकार तैनाती मिल गई। उन्हें अयोध्या जेल परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है। इसके अलावा प्रोन्नति पाकर डीआईजी बने प्रेमनाथ पांडे को आगरा परिक्षेत्र और रामधनी को लखनऊ परिक्षेत्र का डीआईजी नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व अयोध्या परिक्षेत्र आईपीएस हेमंत कुटियाल, आगरा परिक्षेत्र आरएन पांडे और लखनऊ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी प्रभारी डीआइजी के पास थी।

दो अधीक्षक और दो जेलर को मिली नई तैनाती

स्थानांतरण सत्र के अंतिम दिन शासन ने दो अधीक्षक और कारागार मुख्यालय ने दो जेलर का स्थानांतरण आदेश जारी किया। निलंबन से बहाल हुए जेल अधीक्षक राजेन्द्र कुमार को बंदायू और राजीव शुक्ला को केंद्रीय कारागार इटावा का अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जेल पर तैनात जेलर जितेंद्र प्रताप तिवारी को बाराबंकी जिला कारागार और बाराबंकी में तैनात जेलर अशोक कुमार शुक्ला को जिला कारागार मेरठ में तैनात किया गया है।

homeslider National Politics Raj Dharm UP State Uttar Pradesh

सत्ता, संगठन और सोनिया, कांग्रेस में सोनिया की भूमिका

साल 2004 की 17 मई भारतीय राजनीति का एक ऐसा दिन था, जब सत्ता, संवैधानिकता और राजनीतिक नैरेटिव तीनों एक साथ आमने-सामने खड़े दिखाई दिए। उस समय सोनिया गांधी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सामने एक जटिल परिस्थिति खड़ी हो गई। सवाल केवल बहुमत का नहीं […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

अयोध्या में श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव, 17 मिनट में दिखेगी हनुमान की गाथा, 7डी गैलरी बनकर तैयार

नया लुक डेस्क रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को अब एक नया और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव मिलने जा रहा है। यहां तैयार की गई अत्याधुनिक 7डी गैलरी में महज 17 मिनट में भक्तों को पवनपुत्र हनुमान की वीरता, भक्ति और पराक्रम की संपूर्ण गाथा देखने को मिलेगी। इस आधुनिक गैलरी में एक बार में करीब 30 […]

Read More