भारत की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रहेगा अफ्रीका: जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अफ्रीका दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अफ्रीका और भारत के संबंध बहुत ही गहरे हैं और भारत ने अफ्रीका में अपने राजनयिक पदचिह्नों (डिप्लोमेटिक फुटप्रिंट) का विस्तार किया है।
विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया में सबसे अधिक आबादी और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश भारत हमेशा अफ्रीका को अपने स्वाभाविक साझेदार के रूप में देखता है। उन्होंने अपने संबोधन की एक विज्ञप्ति सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा आज नई दिल्ली में अफ्रीका दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुझे खुशी हो रही है। अफ्रीका हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रहेगा।

हम विश्व बंधु होने की सच्ची भावना के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी और पारस्परिक रूप से सम्मानजनक संबंध की आशा करते हैं।
अपने संबोधन के दौरान भारत-अफ्रीका के बीच गहराते संबंधों का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा लोगों से लोगों के बीच संबंध अफ्रीका के साथ हमारे संबंधों का एक महत्वपूर्ण आयाम है और हमने 33 अफ्रीकी देशों को ई-वीजा सुविधाएं दी हैं। हमने 16 नए राजनयिक मिशनों के उद्घाटन के साथ अफ्रीका में अपने राजनयिक पदचिह्न का भी विस्तार किया है, जिससे महाद्वीप में भारतीय मिशनों की कुल संख्या 45 हो गई है।

एक्शन में सीएम योगी

 

उन्होंने बताया कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की हमारी भावना को ध्यान में रखते हुए भारत भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) कार्यक्रम के तहत अफ्रीकी उम्मीदवारों को क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण प्रदान करने में भी सबसे आगे रहा है। पिछले 10 वर्षों में आईटीईसी के तहत भारत में लगभग 40 हजार अफ्रीकियों को प्रशिक्षित किया गया है।

जयशंकर ने कहा भारत सरकार ने 43 अफ्रीकी देशों में 206 परियोजनाएं पूरी की हैं और 65 परियोजनाएं भारतीय रियायती ऋणों के तहत कार्यान्वित की जा रही हैं, जिनका कुल परिव्यय 12.37 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

homeslider National Politics

लोकसभा में जगदंबिका पाल और राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान उस वक्त दिलचस्प और हल्का राजनीतिक तंज से भरा दृश्य देखने को मिला, जब पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल और नेता विपक्ष राहुल गांधी के बीच संवाद ने पूरे सदन का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बहस का केंद्र बजट था, लेकिन चर्चा के दौरान व्यक्तिगत राजनीतिक संदर्भ भी […]

Read More
Economy National Politics

सुपरसोनिक केसरिया उदय: योगी आदित्यनाथ का रणनीतिक विजन, आर्थिक कायाकल्प और वैश्विक राज्य कौशल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में प्रतीकों का हमेशा से एक गहरा अर्थ रहा है, लेकिन फरवरी 2026 के मध्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपने सोशल मीडिया बैनर में किया गया बदलाव सामान्य शिष्टाचार से कहीं अधिक एक रणनीतिक घोषणापत्र की तरह प्रतीत होता है। बजट 2026-27 की प्रस्तुति के ठीक अगले दिन, […]

Read More
homeslider National Politics

भारतीय वायुसेना को मिलेंगे नए राफेल जेट, रक्षा मंत्रालय ने खरीद प्रस्ताव को दी मंजूरी

भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में फ्रांस से अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी गई है। इस निर्णय को देश की वायु शक्ति में रणनीतिक बढ़त के […]

Read More