लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

अजय कुमार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 2 जुलाई को तलब किया है। मानहानि के मामले में राहुल गांधी बीते 20 फरवरी से जमानत पर चल रहे हैं। अब कोर्ट ने राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। इससे पहले राहुल 20 फरवरी को अमेठी में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोककर कोर्ट में पेश हुए थे. हालांकि, तब उन्हें जमानत मिल गई थी.

दरअसल, कर्नाटक के पिछले विधानसभा चुनाव (2018) के दौरान एक प्रेस वार्ता मेंविधानसभा चुनाव (2018) और वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह पर एक आपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश दिया था। मामले में राहुल गांधी बीती फरवरी को सुल्तानपुर के दीवानी न्यायालय पहुंचे थे, तब उन्हें जमानत मिल गई थी।

इसी मामले में सुल्तानपुर के रहने वाले राम प्रताप ने अपने को पक्षकार बनाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था. जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राम प्रताप का पत्र खारिज कर दिया। अब इस मामले में दो जुलाई को सुनवाई होगी. राहुल गांधी को अपना बयान दर्ज करने के लिए व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना है।

बता दें कि सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आज 26 जून 2024 बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले में 2 जुलाई को पेश होने को कहा है। शिकायतकर्ता वकील संतोष कुमार पांडे ने कहा कि याचिकाकर्ता राम प्रताप ने मांग की थी कि उन्हें मामले में पक्ष बनाया जाए।

इस याचिका का विरोध करते हुए पांडे ने कहा कि प्रताप न तो पीड़ित हैं और न ही उनका इस मामले से कोई लेना-देना है। अदालत में मौजूद राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने भी याचिकाकर्ता की याचिका का विरोध किया।हालांकि, अदालत ने प्रार्थना को खारिज कर दिया और सुनवाई की अगली तारीख पर राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर 2018 में गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया गया था।

रात के अंधेरे में नेपाल से भारत में घुसपैठ करते चीनी महिला गिरफ्तार

 

लेखक उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार हैं, मो-9335566111

 

homeslider Raj Dharm UP Raj Sabha Ran

मुख्यमंत्री ने बजट को बताया ऐतिहासिक, प्रदेश में पहली बार किसी सीएम को दसवां बजट प्रस्तुत करने का मिला अवसर

नौ वर्षों में बॉटम-3 से टॉप-3 राज्यों में पहुंचा उत्तर प्रदेशः  योगी CM योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में की बजट 2026-27 की उपलब्धियों और वित्तीय अनुशासन की सराहना सीएम योगी बोले- नौ वर्षों में आया परिवर्तन स्पष्ट नीति, शुद्ध नीयत और प्रभावी वित्तीय प्रबंधन का परिणाम लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष […]

Read More
homeslider Raj Sabha Ran

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

विपक्ष की आवाज को दबाने के दमनकारी नीतियां अपना रही भाजपा सरकार: अजय राय विफलता को छुपाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही सरकार : प्रमोद तिवारी नया लुक संवाददाता लखनऊ। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन के […]

Read More
homeslider Raj Sabha Ran

जल जीवन मिशन : मानसून सत्र में बीबी की कसम खाने तक बात पहुंची थी, बजट सत्र में कहां तक जायेगी?

मनोज श्रीवास्तव लखनऊ। जल जीवन मिशन को लेकर पिछली बार यूपी विधानसभा सत्र के दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और सपा विधायक फहीम इरफान के बीच सवाल-जवाब के दौर में बीवी की कसम खाने तक की बात आ गई थी, लेकिन अबकी क्या होगा? अनुमान है कि इस बार जब जलशक्ति मंत्री सदन में […]

Read More