श्रीराम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

अयोध्या महराजगंज!

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर सुरक्षा में तैनात एसएसएफ (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने के बाद मौत हो गयी। 28 वर्षीय जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा पुत्र स्व. शिवपूजन विश्वकर्मा निवासी सम्मनपुर थानाक्षेत्र के कजपुरा (पिडैला) के आत्महत्या का कारण लोगों के समझ से परे है।

एसएसपी राजकरण नैयर ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। बुधवार भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में डयूटी के दौरान सरकारी असलहे से गोली उनके सीने में लग गई। सुरक्षा कर्मियों ने आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। एसएसपी राज करण नैयर का कहना है कि सुबह 5:15 बजे घटना की सूचना गार्ड कमांडर द्वारा दी गई थी। गार्ड कमांडर ने बताया कि आरक्षी द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई है।

राम के नाम का भी नहीं मिला साथ, जीत गए अवधेश पासी… उनका नारा ‘अयोध्या-मथुरा-काशी, अबकी बार अवधेश पासी’ हिट रहा

स्थानांतरण पर सोनौली थानाध्यक्ष को दी गई विदाई, नए थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत

 

घटना के बाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था और डॉक्टरों ने मृत घोषित किया है। इलाहाबाद में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जवान के भाई दिलीप विश्वकर्मा ने पुलिस पर सही जानकारी न देने का आरोप लगाया था। मृतक जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा के 05 भाई और दो बहन रेनू व सीमा है। मां जीतपति देवी का रो रो कर बुराहाल है। सबको पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Analysis homeslider International

भारत की कूटनीति रंग लाई, ईरान से भारत पहुंचे तेल टैंकर

भारत के मुसलमान और अन्य कुछ राजनीतिक दल  भले ही मोदी सरकार को ईरान का साथ न देने के लिए कोस रहे हो लेकिन ईरान में माहौल दूसरा है. जब दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर हर तरफ बेचैनी का माहौल है, तब भारत सरकार ने कूटनीतिक मोर्चे पर एक अहम कामयाबी […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पिछली कड़वी यादों को भुला अखिलेश की पश्चिमी यूपी में बड़ी चुनावी रैली की तैयारी

समाजवादी पार्टी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 29 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दादरी में समानता भाईचारा रैली के जरिए अपना चुनावी अभियान शुरू करेंगे। यह महज एक रैली नहीं है, बल्कि यह उस बड़ी राजनीतिक योजना की शुरुआत […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

गैस किल्लत के वैश्विक संकट से यूपी भी बुरी तरह प्रभावित

उत्तर प्रदेश में इस समय गैस का गंभीर संकट चल रहा है। ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के कारण वैश्विक आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे लाखों परिवारों की रसोई प्रभावित हो रही है। संकट की शुरुआत फरवरी के अंत से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रसोई गैस सिलेंडर की कमी शुरू हो […]

Read More