भारत का यह सुपर स्टार फिर से मैदान में उतरने को तैयार

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एक मात्र भारतीय खिलाड़ी हैं नीरज
जर्मनी के एथलीट मैक्स डेहनिंग से कड़ी चुनौती का करना पड़ेगा सामना

कार्यालय संवाददाता/एजेंसी

तुर्की। भारत के सुपर स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा एक बार फिर अपनी दहाड़ के लिए तैयार हैं। चोट से उबरने के लिए कुछ समय तक आराम करने वाले ओलंपिक और विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा मंगलवार को पावो नूरमी खेलों में भाग लेकर पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए अपनी तैयारियों की शुरुआत करेंगे। नीरज जांघ की मांसपेशियों में हल्के दर्द के कारण पिछले महीने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक प्रतियोगिता से हट गए थे। दोहा डायमंड लीग से अपने सत्र की शुरुआत करने वाले चोपड़ा पावो नूरमी खेलों के बाद सात जुलाई को पेरिस डायमंड लीग में भाग लेंगे।

रोमांचक मुकाबले में SRH ने RR को एक रन से हराया, यकबयक पटरी से उतरी राजस्थान

 

नीरज इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एक मात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी को जर्मनी के किशोर एथलीट मैक्स डेहनिंग की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है जो 90 मीटर तक भाला फेंकने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इस 19 वर्षीय खिलाड़ी को ओलंपिक में चोपड़ा के लिए कड़ा प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है।

उनके अलावा इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ी ओलिवर हेलैंडर भी अपनी चुनौती पेश करेंगे जिन्होंने यहां 2022 में चोपड़ा को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय खिलाड़ी ने 2022 में 89.30 मीटर भाला फेंक कर रजत पदक जीता था। यह उनका तब व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी था। उन्होंने उसी वर्ष डायमंड लीग के स्टोकहोम चरण में 89.94 मीटर भाला फेंक कर इसमें सुधार किया था। ग्रेनेडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के 2012 ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वालकॉट भी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

homeslider Sports

ICC का बड़ा ऐलान, सेमीफाइनल में ये संभालेंगे जिम्मेदारी

 T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और खिताब से सिर्फ दो कदम दूर खड़ी चार टीमों के बीच मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को Eden Gardens, […]

Read More
homeslider Sports

ICC T20 WC 2026 Semi Final: इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब और कहां होगा महामुकाबला

नई दिल्ली। ICC टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक चरण में पहुंच चुका है। शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि भारत का मुकाबला किस टीम से होगा और कब भारतीय खिलाड़ी […]

Read More
Sports

भारत और वेस्टइंडीज का टक्कर: जीत से सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

ICC T20 विश्व कप 2026 में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस मैदान पर शाम सात बजे शुरू होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। जो टीम जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, जबकि हारने वाली टीम […]

Read More