‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के निर्माण व विकास कार्यों को गति देगी योगी सरकार

-लखनऊ के बसंत कुंज योजना सेक्टर-जे में गोमती नदी किनारे मास्टर प्लान ग्रीन में राष्ट्र प्रेरणा स्थल परियोजना को दिया जाएगा मूर्त रूप

-सीएम योगी की मंशा अनुसार परियोजना को पूर्ण करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना को क्रियान्वित करने की प्रक्रिया हुई शुरू

-लखनऊ विकास प्राधिकरण को दिया गया निर्देश, निर्माण व विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए वित्तीय स्वीकृति मिली

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश के समेकित विकास का खाका खींच रही योगी सरकार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के निर्माण व विकास कार्यों को गति देने पर विशेष फोकस कर रही है। लखनऊ के बसंत कुंज योजना सेक्टर-जे में गोमती नदी किनारे मास्टर प्लान ग्रीन में राष्ट्र प्रेरणा स्थल परियोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है तथा यहां म्यूजियम समेत विभिन्न निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है। इन सभी कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को दी गई है और यहां पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इस क्रम में, 3 प्रतिमाओं की स्थापना के लिए 21.07 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की गई है।

 

138 करोड़ रुपए की राशि व्यय से निर्माण कार्यों को किया जा रहा पूर्ण
‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के निर्माण व विकास कार्यों को पूर्ण करने की कुल अनुमानित लागत 138 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसमें से टोकन के रूप में 1 करोड़, प्रथम किस्त के तौर पर 28.47 करोड़, तथा दूसरी किस्त के तौर पर 21.52 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की जा चुकी है। इस प्रकार, कुल 138 करोड़ की धनराशि में से 72.7 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की जा चुकी है। फिलहाल, वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृतियों के जरिए परियोजना के अंतर्गत जारी कार्यों को तेजी प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

तमाम सुविधाओं से लैस होगा ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’
राष्ट्र प्रेरणा स्थल में डिजिटल म्यूजिमय समेत कई सुविधाओं का विकास हो रहा है जो अपने आप में विशिष्ट हैं। यहां बड़े स्तर पर वाहनों की पार्किंग के लिए पार्किंग एरिया भी बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, तीन हैलीपैड भी बनाए जा रहे हैं जबकि स्वर्गिय अटल बिहारी बाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की बड़ी प्रतिमाएं लगाई जा रही हैं। वहीं, म्यूजियम ब्लॉक, एंट्रेंस लॉबी, रिसेप्शन, वीआईपी लाउंज, बैक स्टेज ग्रीनरूम, 50 लोगों की कैपेसिटी वाला वीआईपी डायनिंग हॉल, इनडोर-आउटडोर डिस्प्ले एरिया, योगा सेंटर, मल्टीपर्पज हॉल, मेडिटेशन सेंटर, कैफेटेरिया ब्लॉक व टॉयलेट्स समेत तमाम सुविधाओं के निर्माण और विकास के कार्य जारी हैं।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More