नेपाल के तिनाऊ नदी में डूबने से तीन भारतीय पर्यटकों की मौत

नेपाल के तिनाऊ नदी में डूबने से तीन भारतीय पर्यटकों की मौत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज!

भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के व्यापारिक महत्व के शहर बुटवल के समीप तिनाऊ नदी में 3 दिन में 3 भारतीय पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई।

इस संबंध में पाल्पा पुलिस के सूचनाधिकारी ने कहा कि गर्मी से बचने के लिए नदी में नहाने के दौरान एक-एक कर तीन भारतीय पर्यटकों की डूबने मौत हुई है।

सोमवार को भारतीय सैलानी महराजगंज जिले के बसहिया गांव निवासी 23 वर्षीय मुकुंद शर्मा नीता ग्रामीण नगर पालिका-3 तिनाऊ नदी में तैरते समय डूब गया। जिला पुलिस कार्यालय पाल्पा के सूचनाधिकारी सुगंध श्रेष्ठ ने बताया कि उसके साथी उसे नदी से निकालकर इलाज के लिए लुंबिनी प्रांतीय अस्पताल बुटवल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री!

 

वहीं रविवार को गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र स्थित रंगोली गांव निवासी 15 भीवर्षीय आर्यन की तिनाऊ नदी में डूबने से मौत हो गई।

कानपुर जनपद निवासी 35 वर्षीय फहीम अहमद की शनिवार को तिनाव नदी में ही नहाते समय डूबने से मौत हो गई। नेपाल पुलिस के मुताबिक गर्मियों में लोग नेपाल की नदियों में बिना सावधानी के उतर जा रहे हैं जिसकी वजह से ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं। सिद्धार्थ होटल एसोसिशन भैरहवा के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने कहा भारतीय पर्यटक पहाड़ी नदियों और झरनों में उतरने से पहले पूरी तरह जानकारी ले लें तभी नदी में स्नान करें।

Crime News Purvanchal

शार्ट सर्किट से भीषण आग, 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र में हादसा, तेज हवा ने बढ़ाई तबाही आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर । महुली थाना क्षेत्र के मडहाराजा स्थित समय माता मंदिर के पास शनिवार रात करीब 10 बजे हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग पहले एक पेड़ में भड़की और तेज हवा के चलते देखते ही […]

Read More
Purvanchal

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव : अवस्थी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पुलिस लाइन स्थित आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस प्रशिक्षुओं को रविवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण काल ही एक आदर्श, सक्षम और उत्तरदायी पुलिसकर्मी के निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला होता है। […]

Read More
Purvanchal

महराजगंज में बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती मनाई गई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा-दलित उत्थान और राष्ट्र सेवा को समर्पित था बाबूजी का जीवन उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय […]

Read More