मतदान की स्याही दिखाकर परामर्श शुल्क में पाइए 15 प्रतिशत की छूट

आशियाना के चेतना डेंटल सेंटर के डॉक्टर की सराहनीय पहल

लखनऊ। मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे है। राज्य निर्वाचन आयोग, जिला प्रशासन इसके लिए रैली, विज्ञापन इत्यादि के माध्यम से अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस कड़ी में आशियाना के एक दंत विशेषज्ञ डॉक्टर ने वोट डालकर आने वाले मतदाता को स्याही दिखाने पर परामर्श शुल्क में 15 प्रतिशत की छूट देने एलान किया है। डॉक्टर के इस सराहनीय पहल की सराहना की जा रही है

साथियों की जीत मोदी की हार, कैसे बनेगी सरकार

आशियाना कालोनी के सेक्टर एम स्थित चेतना डेंटल सेंटर के प्रोपराइटर दंत विशेषज्ञ संजीव अवस्थी ने मतदान को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल की है। श्री अवस्थी ने बताया की आए दिन मतदान का प्रतिशत में गिरावट आ रही है। मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन तमाम तरह के अभियान चला रहा है। इस कड़ी में उन्होंने निर्णय लिया है कि मतदान के प्रति लोगों जागरूक करने के लिए उन्होंने अपने डेंटल सेंटर में उपचार के लिए आने वाले लोगों को परामर्श शुल्क में 15 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस छूट के लिए आने वाले को मतदान के दौरान लगाई जाने वाली स्याही दिखानी होगी। स्याही दिखाने वाले को यह छूट प्रदान की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि चेतना डेंटल सेंटर आम लोगों को दांतो के प्रति जागरूक करने के लिए समय समय पर राजधानी और उसके आसपास के जनपदों में शिविर लगाता है। इन शिविरों में प्रतिष्ठित चिकित्सकों के माध्यम से लोगों को दांतो मे होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए उसके उपचार के लिए जागरूक किया जाता रहता है। इस सेवा की वजह से इस सेंटर ने कम समय में ही अच्छी ख्याति प्राप्त की है।

Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Bundelkhand homeslider Raj Sabha Ran

छह माह में छह बंदियों की मौत से डॉक्टर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

“डेथ जोन” बन गई प्रदेश की बुलंदशहर जेल! पांच दिन में दो बंदियों की मौत से जेल में मचा हड़कंप बंदियों का इलाज करने के बजाए स्पेशल डाइट लिख वसूली करने में जुटे डॉक्टर लखनऊ। बुलंदशहर जिला जेल अब ‘डेथ जोन’ बनती जा रही है। पिछले 6 महीनों के दौरान करीब आधा दर्जन बंदियों की […]

Read More
Bihar Entertainment homeslider Raj Sabha Ran

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को झटका, नहीं मिला BJP से राज्यसभा टिकट

नया लुक ब्यूरो पटना। बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का टिकट दिया, जबकि लंबे समय से चल रही अटकलो को विराम देते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम […]

Read More