Big News: ऐशबाग से बढनी होकर गोरखपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्प्रेस के इंजन में लगी आग

  • आग पर काबू मिला, ग्रामीणों और ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
  • आखिरी चरण के वोटिंग के लिए घर की ओर लौट रहे थे अधिकांश लोग

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। भगवान का शुक्र है की यह घटना बड़ा हादसा में परिवर्तित नहीं हुआ। रविवार का दिन था और तारीख थी 26 मई 2024 की। ढाई महीने से चल रहे क्रिकेट के गुबार का आज फाइनल मैच भी है और आखिरी चरण के मतदान के पहले का रविवार भी। लोग अपने घरों की ओर लौट रहे थे तभी बाराबंकी से ठीक 5 किलोमीटर पहले यह हादसा हुआ हालांकि इंजन पर लगी आग को काबू में कर लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है फिर भी उसे ट्रेन से सफर करने वाले मुसाफिरों की हालत बद से बदतर है।

खबरों के मुताबिक रविवार को इंटरसिटी एक्प्रेस (15070) ऐशबाग से जैसे ही 4:25 पर छूटकर बादशाह नगर से रवाना होकर अगला स्टॉपेज बाराबंकी पहुंचने वाली थी। स्टेशन से पांच किलोमीटर पहले ट्रेन की इंजन में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। ट्रेन ड्राइवर ने सतर्कता से ट्रेन रोक दिया। और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई। रेलवे लाइन ट्रैक पर काम कर रहे व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी और धूल डालकर पूरा प्रयास किया।

खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया था। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर भी नहीं है। आग लगने की खबर मिलते ही संबंधित अधिकारी घटना स्थल पहुंच रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। ट्रेन अभी वही खड़ी है। हालांकि सभी मुसाफिर ट्रेन से उतरकर बाहर आ गये हैं।

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More