जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

 

नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक उद्देश्य भारत के बारे में उनकी समझ को बढ़ाकर भारतीय प्रवासी युवाओं और उनकी पैतृक मातृभूमि के बीच घनिष्ठ संबंध को बढ़ावा देना है।

साल 2003-04 से शुरु हुआ यह कार्यक्रम लगभग तीन सप्ताह के ‘ज्ञान पर्यटन’ कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय मूल के युवाओं (PIO) को समकालीन भारत से परिचित होने के लिए एक मंच प्रदान करता है, जो उन्हें भारत की वृद्धि और विकास के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराता है। संभावित प्रतिभागियों के लिए दिशानिर्देश आधिकारिक वेबसाइट ‘केआईपी डॉट जीओवी डॉट इन’ https://kip.gov.in/ पर उपलब्ध हैं।

विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों/पोस्टों के प्रमुखों से प्राप्त सिफारिशों के आधार पर करीब 35 से 40 भारतीय मूल के विदेशी युवाओं को प्रत्येक कार्यक्रम के लिए चुना जाता है। चुने गए प्रतिभागियों को कार्यक्रम की अवधि के दौरान देश के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कराया जाता है और पूर्ण आतिथ्य-सत्कार प्रदान किया जाता है। प्रतिभागियों द्वारा कार्यक्रम की सफलतापूर्वक समाप्ति कर लिए जाने पर उन्हें हवाई टिकट की कुल लागत की 90 प्रतिशत राशि का वहन सरकार करती है।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More
National

लद्दाख और नेपाल में भूकंप: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 से 4.0, स्थानीय लोगों में दहशत

लद्दाख के लेह में शुक्रवार सुबह 08:31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई। इस भूकंप से कोई बड़ी क्षति की रिपोर्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना रहा।नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में भी भूकंप के हल्के […]

Read More