राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की।

रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार मंडल) द्वारा रखवाए गए अखंड पाठ की समाप्ति हुई जिसमें राजनाथ के भांजे अनिल सिंह, महापौर सुषमा खड़कवाल, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष नानक चंद लखमनी ने आकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

समाप्ति के उपरांत अरदास हुई जिस्म राजनाथ सिंह की 5 लाख वोट से अधिक से जीत की गुरु से कामना की। उसके बाद चंदरनगर गुरुद्वारा कमिटी ने सभी सम्मानित जनों को सरोप भेंटकर सम्मानित किया।साथ ही साथ अनीता अग्रवाल, राजू गांधी, पीयूष दीवान, सतबीर सिंह राजू, दिलप्रीत सिंह,रजिंदर सिंह दुआ, निर्मल सिंह, जसपाल सिंह, राजू अनेजा,हरीश कोहली ,लखविन्दर सिंह,गुरजीत छाबड़ा सोनू,गुरप्रीत सिंह बग्गा,परविंदर सिंह,आदि सम्माननित हुए। चंदरनगर गुरुद्वारा कमिटी व लखनऊ व्यापार मंडल ने जनता से अपील की है कि 20 मई को अपने अपने घरों से निकलकर वोट अवश्य करे,यह हम सभी का अधिकार है और हमे इसमें पूरे जोश से हिस्सा लेना चाहिए।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More