Headline

तो वैशाख माह में जरूर करें ये उपाय

 

jyotishacharya

Dr Umashankar mishra

हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह का शुभारंभ 24 अप्रैल से शुरू हुआ। यह माह हिंदू नववर्ष का दूसरा महीना है। मान्यता है कि इस माह में पूजा-पाठ करने से सभी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस माह में कुछ उपाय करने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है और इंसान कुछ ही दिनों में मालामाल बन सकता है।
कैलेंडर के अनुसार, साल का दूसरा महीना वैशाख होता है। इस माह में जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। यह माह प्रभु को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस माह पूजा-अर्चना करने से साधक को सभी कष्ट और दुख से छुटकारा मिलता है। इस बार वैशाख माह की शुरुआत 24 अप्रैल से शुरू** और इसका समापन 23 मई को होगा। ऐसा माना जाता है कि इस माह में कुछ उपाय करने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है और इंसान कुछ ही दिनों मे-संपन्न बन सकता है। आइए जानते हैं वैशाख माह में किए जाने वाले उपायों के बारे में।
सनातन धर्म में दान करने का विशेष महत्व है। अगर आप अपने पापों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो इसके लिए वैशाख माह में अपनी श्रद्धा अनुसार तिल, सत्तू, आम और कपड़े का दान करें। माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से इंसान के पापों का नाश होता है। वैशाख माह में पड़ने वाली अक्षय तृतीया के दिन सोना या फिर चांदी की कोई चीज खरीदें। मान्यता है कि इस खास अवसर पर सोना या फिर चांदी घर लाने से सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। वैशाख माह में अधिक गर्मी होती है, तो ऐसे में आप गरीब लोगों को चप्पल, छाता का दान करें। इसके अलावा पशु-पक्षियों के लिए खाने के लिए चीजें और जल रखें। माना जाता है कि यह उपाय करने से इंसान के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस माह में कांस्य के पात्र में भोजन करने से और खाट पर सोने से इंसान की सभी बीमारियां खत्म हो जाती हैं। वैशाख माह के सोमवार को भगवान शिव का विधिपूर्वक रुद्राभिषेक करें और प्रभु को विशेष चीजों का भोग लगाएं। इससे इंसान को धन-धान्य की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

homeslider Religion

महावीर जयंती: अहिंसा, सत्य और करुणा का अमर संदेश

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती आज पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। यह पावन पर्व जैन परंपरा की उस आध्यात्मिक धारा का प्रतीक है, जिसकी शुरुआत प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभ देव से मानी जाती है। चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन जन्मे महावीर स्वामी शांति, अहिंसा […]

Read More
homeslider Religion

महावीर जयंती 2026: अहिंसा, सत्य और करुणा का संदेश लेकर आज मनाया जा रहा पावन पर्व

राजेन्द्र गुप्ता लखनऊ/देशभर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती आज यानी 31 मार्च 2026 को पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। यह पर्व जैन समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है और अहिंसा, सत्य व करुणा जैसे मूल्यों का संदेश देता है। इस दिन भक्त प्रार्थना, […]

Read More
homeslider Religion

आज है कामदा एकादशी 2026: मनोकामना पूरी करने का पवित्र अवसर

राजेन्द्र गुप्ता सनातन धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। वर्ष भर में आने वाली सभी एकादशियों का अपना विशेष महत्व होता है, परंतु चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे कामदा एकादशी कहा जाता है, विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है। यह एकादशी हिंदू नववर्ष की पहली […]

Read More