ऋषभ की धांसू पारी के बाद आखिरी गेंद पर जीती दिल्ली कैपिटल्स (DC)

  • गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम 225 रनों के बदले 221 रन ही बना सकी
  • अक्षर पटेल ने तीन नम्बर पर आकर शानदार 66 रनों की पारी खेली

नई दिल्ली। जीत की पटरी पर लौट चुकी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। कप्तान ऋषभ पंत नाबाद (88) और अक्षर पटेल (66) की शानदार पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 40वें मैच में गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 225 रनों का लक्ष्य दिया है। लेकिन आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स ने मैच जीत लिया और गुजरात टाइटन्स यह मैच चार रनों से हार गई।

225 रनों के लक्ष्य का पीछ करते हुए गुजरात ने आखिरी गेंद तक संघर्ष दिखाया। राशिद खान आखिर गेंद पर छक्का लगाने से चुके और दिल्ली को चार रन से जीत हासिल हुई। दिल्ली यह नौ मैचों में चौथी जीत है। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने गुजरात के लिए तेजी से रन बनाने का प्रयास किया। इसी दौरान एनरिक नॉर्टिज दूसरे ओवर में गिल (6) रन को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद साहा ने साई सुदर्शन के दूसरे विकेट के लिये 82 रन जोड़े। साहा को कुलदीप ने आउट किया।

साहा ने 25 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 39 रन बनाये। 11वें ओवर में अमतउल्लाह उमरजई (1) रन पर आउट हुये। उसके बाद डेविड मिलर ने कमान संभाली। साई सुदर्शन ने 39 गेंदों में सात चौके और दो छक्के लगाते हुये सर्वाधिक 65 रन बनाये। वहीं मिलर ने 23 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 55 रनों की अहम पारी खेली। शाहरुख खान (8), राहुल तेवतिया (4), साई किशोर (13) रन बनाकर आउट हुये। राशिद खान 11 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की टीम निधारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 220 रन ही बना सकी और मुकाबला चार से हार गई। गुजरात की नौ मैचों में यह पांचवी हार है। दिल्ली की ओर से रसिख सलाम ने तीन विकेट लिये। कुलदीप यादव को दो विकेट मिले। एनरिक नॉर्टिज, मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

आज यहां अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली मुकाबले की शुरुआत चौके से करते हुये अपने इरादे को जाहिर कर दिया। चौथे ओवर में वॉरियर ने नूर के हाथों जेक फ्रेजर को आउट कराकर गुजरात को पहली सफलता दिलायी। फ्रेजर 14 गेंदों में 23 रन बनाये। उसके बाद पृथ्वी शॉ (11) और शो हॉप (5) रन बनाकर आउट हो गये।

अक्षर पटेल और ऋषभ पंत ने पारी को संभाला। अक्षर पटेल ने 43 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 66रनों की पारी खेली। उन्हें 17वें ओवर में नूर ने साई किशोर के हाथों कैच आउट कराया। पंत ने 43 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्के लगाते हुए नाबाद 88 रनों की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स सात गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 224 रन का स्कोर खड़ा किया। गुजरात टाइटंस की ओर से संदीप वॉरियर ने तीन विकेट लिये और नूर अहमद ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

सीएसके को सही लय की तलाश है: फ्लेमिंग

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने चेताया

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि खिलाड़ियों को सही लय की तलाश है। फ्लेमिंग ने मैच के बाद प्रेस वार्ता में कहा कि हम टीम कॉम्बिनेशन और लय दोनों को प्राप्त करने का प्रयास कर रही हैं। हम कुछ एरिया में थोड़े असहज हैं। हालांकि हम जल्द समाधान ढूंढने की जल्दबाजी में भी नहीं है। हमारी यही प्रयास है कि हम खिलाड़ियों के सटीक कॉम्बिनेशन को ढूंढ लें जो टूर्नामेंट के बैक एंड में हमारे काम आ सकें। (वार्ता)

Sports

IPL 2026: रोहित शर्मा ने मचाया कहर, केकेआर के खिलाफ खेली रिकॉर्डतोड़ पारी

 IPL 2026 के दूसरे मुकाबले में क्रिकेट फैंस को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला, जहां Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders आमने-सामने थीं। इस मैच में मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऐसी पारी खेली, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का बड़ा […]

Read More
Sports

MS Dhoni Injury Update: आज CSK vs RR मैच में नहीं दिखेंगे धोनी, जानिए क्या है पूरी स्थिति

 IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों में ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर नई अपडेट ने सभी को चौंका दिया है। आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में धोनी के खेलने को लेकर जो […]

Read More
Sports

विराट का ‘Pookie’ मोमेंट! ईशान को झप्पी, अनुष्का को फ्लाइंग किस से जीता दिल

नई दिल्ली। विराट कोहली ने IPL 2026 के ओपनिंग मुकाबले को सिर्फ अपनी बल्लेबाज़ी से ही नहीं, बल्कि अपने खास अंदाज़ और रोमांटिक इशारों से भी यादगार बना दिया। मैदान पर दमदार प्रदर्शन के साथ-साथ उन्होंने स्टैंड्स में मौजूद पत्नी अनुष्का शर्मा को  ‘फ्लाइंग किस’ देकर फैंस का दिल जीत लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने […]

Read More