अपनी संस्कृति और पहचान को भूलना नहीं है- संदीप बंसल

 

  • चैत्र मास की हर प्रतिपदा पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
  • नव वर्ष के कैलेंडर डायरी स्टीकर लिए गए वितरित

    लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने भारतीय नव संवत्सर विक्रम संवत 2081 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का भव्य प्रकार से स्वागत करते हुए एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दी संगठन के मुख्यालय दारुल शफा पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक अनिल, मंगलमान अभियान के संयोजक डॉ रामकुमार तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने एक दूसरे को तिलक लगाकर बधाई दी।

इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पहली बार भारतीय नव वर्ष की दैनिक डायरी कैलेंडर एवं इसकी स्टिकर का प्रकाशन कराया गया तत्पश्चात वहां पर उपस्थित सैकड़ो पदाधिकारी को स्टीकर डायरी एवं कैलेंडर वितरित किए गए जिसमें हिंदी नव वर्ष के हिसाब से सभी त्योहारों और तिथियां का संपूर्ण विवरण दिया गया है।*संदीप बंसल ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और विरासत को सदैव स्मरण रखना है पाश्चात्य सभ्यता की नकल करते हुए अपने मूल को विस्मृति नहीं करना है चाहे अपनी वेशभूषा हो शिक्षा प्रणाली हो या अपने तीज त्यौहार हो हमें अपनी विरासत संजो करके रखनी है।

Central UP

अब लखनऊ घूमने जाने पर अच्छी जगह ठहरने की चिंता खत्म

लखनऊ में छुट्टियाँ मनाने जा रहे हैं, तो अच्छी जगह ठहरने की चिंता छोड़ दीजिए लखनऊ। बीते कुछ वर्षों में नवाबों के शहर, लखनऊ में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में, अपने शहर से बाहर जाने पर व्यक्ति यही चाहता है कि उसे ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिले, जहाँ उसे बेहतर आराम मिले, […]

Read More
Central UP

राजधानी की जिला जेल का हालः कमाई का रिकार्ड बना रहे लखनऊ जेल अफसर!

अमीरों को दी जा रही अतिरिक्त सुविधाएं, गरीब बंदियों का हो रहा शोषण मानवता शर्मसारः राशन में कटौती कर कैंटीन से बढ़ा रहे आमदनी राकेश यादव लखनऊ। राजधानी की जिला जेल में अधिकारियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस जेल के अफसर कमाई का रिकॉर्ड बनाने में जुटे हुए हैं। एक तरफ जेल […]

Read More
Central UP

LPS की छात्रा नशरा फातमा ने बढ़ाया मान, कहा- मेहनत की सफलता की कुंजी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कहते हैं कि प्रतिभा को केवल एक मौके की तलाश होती है। बस एक ब्रेक और वो अव्वल। कुछ इसी राह पर चलीं नशरा फातिमा और राजधानी के मशहूर विद्यालय लखनऊ पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा 90 फीसदी अंकों के साथ पास की। उनकी इस सफलता मां-बाप सहित पूरा कुनबा […]

Read More