April 1st : नया वित्त वर्ष बदलाव लेकर आया, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए, आज से यह हुए 11 बड़े बदलाव, जानिए एक नजर

आज एक अप्रैल है। इसी तारीख को देश-विदेशों में ‘फर्स्ट अप्रैल’ (अप्रैल फूल यानी मूर्ख दिवस) मनाया जाता है। ‌ इस दिन लोग एक-दूसरे से मजे लेते हैं, मजाक करते हैं। कुछ लोग तो इस तरह से भी मजाक करते हैं कि सामने वाला हैरान रह जाता है। वहीं, आजकल सोशल मीडिया के सहारे भी लोग इस दिन को काफी एंजॉय करते हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे उन बदलावों की जो आम लोगों को प्रभावित करेंगे। ‌अप्रैल का महीना फाइनेंशियल के हिसाब से बहुत ही अहम माना जाता है। एक अप्रैल से ही नए वित्त वर्ष की भी शुरुआत होती है। ‌हर साल इस दिन देश में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। यह नया साल अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। यह बदलाव आम लोगों से जुड़े हुए होते हैं। आज से शुरू हुए बदलावों की लिस्ट भी लंबी चौड़ी है। ऐसे में हम आपको उन 11 वित्तीय बदलावों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आम व्यक्ति की जेब पर सीधा असर डालेंगे। आज से नई इनकम टैक्स रिजीम के नए स्लैब लागू हो गए हैं। देश में गोल्ड की बिक्री को लेकर भी आज से नए नियम प्रभावी हो रहे हैं। इसके अलावा और भी कई बदलाव आज से हुए हैं। आइए जानते हैं 11 बड़े बदलाव जो आज से हो गए हैं।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता…

आज से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2,028 रुपये होगी। हालांकि, घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं।

Notification issued : यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए जारी की गई आरक्षण सूची, नौ मेयर पद आरक्षित और आठ सामान्य

इनकम टैक्सपेयर्स को नया टैक्स रिजीम मिल जाएगा…

इनकम टैक्सपेयर्स को नया टैक्स रिजीम मिल जाएगा। नया टैक्स सिस्टम चुनने वालों के लिए रिबेट की लिमिट 7 लाख रुपए कर दी गई है। पहले ये 5 लाख रुपए थी। बजट में सैलरीड क्लास को एक और राहत दी गई है। नए टैक्स सिस्टम में 50,000 रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी शामिल कर लिया गया है। यानी 7.5 लाख रुपए तक की सैलरी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। पुराने टैक्स रिजीम में टैक्स की दरें पहले की तरह ही रहेंगी।

महिला सम्मान से सेविंग स्कीम शुरू…

बजट में 7.5% ब्याज दर के साथ ‘महिला सम्मान सेविंग सर्टीफिकेट’ लॉन्च की गई है। महिलाएं 2 सालों के लिए अधिकतम 2 लाख रुपए जमा कर सकेंगी। अभी देश में 78% कामकाजी महिलाएं भी गोल्डन रूल ऑफ सेविंग यानी 20% बचत भी नहीं करती हैं। 2 लाख रुपए की स्कीम से दो साल में 32 हजार रुपए का फायदा होगा।

हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा…

नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। इस नंबर के जरिए ये पता करना संभव होगा कि कोई सोना कितने कैरेट का है। देशभर में सोने पर ट्रेड मार्क देने के लिए 940 सेंटर बनाए गए हैं। अब चार डिजिट वाली हॉलमार्किंग पूरी तरह बंद हो जाएगी।

बरेली जेल अधीक्षक को बचाने में जुटा शासन!

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 1 अप्रैल से बंद..

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 1 अप्रैल से बंद हो गई है। अब आपको इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा। इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपके पास सिर्फ 31 मार्च 2023 तक का ही समय था। PMVVY 60 साल और उससे अधिक उम्र के नागरिकों के लिए एक पेंशन योजना है। इस योजना में एकमुश्त राशि जमा करके आप अपने लिए पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं।

एक्सप्रेस वे पर सफर करना हो जाएगा महंगा…

एक अप्रैल से देश के हाइवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा हो सकता है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-नौ पर आज से करीब 10 फीसदी टोल टैक्स में बढ़ोतरी हो गई है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी टोल की दर बढ़ाने का एलान हो चुका है। इस एक्सप्रेसवे पर अब सफर करने के लिए 18 फीसदी अधिक टोल चुकाना होगा। प्रत्येक वित्त वर्ष की शुरुआत में टोल टैक्स में बदलाव किया जाता है।

हीरो मोटोकोर्प ने बाइक और स्कूटरों की बढ़ाई कीमतें…

मोटोकोर्प ने अपनी बाइक और स्कूटरों की कीमतों में 2% की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें कंपनी के लाइन-अप में शामिल मॉडल्स पर वैरिएंट के अनुसार अलग-अलग लागू होंगी। इससे अब बेहतरीन माइलेज देने वाली स्प्लेंडर और HF डिल्क्स की कीमतें लगभग 1500 रुपए बढ़ गई हैं।

वाहन निर्माता कंपनियों ने गाड़ियों के बढ़ाए दाम..

अप्रैल से BS6 फेज-दो एमिशन नॉर्म्स लागू हो रहा है। इसके चलते मारुति, होंडा, हुंडई और टाटा सहित अन्य कंनियों ने गाड़यों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। टाटा मोटर्स ने सभी कॉमर्शियल गाड़ियों के दाम 5% बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने इसके पीछे की वजह BS6 फेज-2 एमिशन नॉर्म्स में हो रहे बदलाव और बढ़ती लागत को बताया है। आपको बता दें कि एक अप्रैल से केवल BS6-II गाड़ियां ही बिकेंगी।

प्रोविडेंट फंड से निकासी को लेकर हुए बदलाव..

प्रोविडेंट फंड से निकासी को लेकर टैक्स के नियम में बदलाव किया है। 1 अप्रैल से PF अकाउंट से PAN लिंक्ड नहीं होने पर आप पैसा निकालते हैं तो अब 30% की जगह 20% TDS लगेगा। बदले नियम का फायदा उन PF होल्डर्स को होगा, जिनका पैन अभी तक अपडेटेड नहीं है।

योगी राज में मिट्टी में मिला माफिया अतीक, 43 साल में पहली बार मिली सजा

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में बदलाव..

सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम में अधिकतम 30 लाख रुपए निवेश कर सकेंगे। अभी तक इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रुपए ही निवेश किए जा सकते थे। इस स्कीम में सालाना 8% ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा सीनियर सिटिजन्स अब मंथली इनकम स्कीम में भी अधिकतम 9 लाख रुपए निवेश कर सकेंगे। पति/पत्नी भी इतनी राशि जमा कर सकते हैं और संयुक्त खाते में 15 लाख जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है।

पेनकिलर्स, ऐंटीबायोटिक्स और दिल की दवाएं महंगी…

पेनकिलर्स, ऐंटी-इन्फेक्टिव्स, ऐंटीबायोटिक्स और दिल की दवाएं महंगी होने जा रही हैं। सरकार ने ड्रग कंपनियों को कीमतें बढ़ाने की अनुमति दे दी है। कीमतें होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) में बदलाव के आधार पर बढ़ेंगी। इसकी कीमतें 10% तक बढ़ सकती हैं। कीमतें होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) में बदलाव के आधार पर बढ़ेंगी।

Loksabha Ran Uttar Pradesh

कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी : नरेन्द्र

प्रधानमंत्री मोदी ने आगरा में विशाल जनसभा को किया संबोधित बोले मोदी – कांग्रेस आये दिन बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करती है सपा कर रही है यादवों और पिछड़ों के साथ विश्वासघात : मोदी ओबीसी का हक छीनकर अपने वोटबैंक को देना चाहता है इंडी गठबंधन : मोदी शहजादे की एक्स-रे मशीन बहन-बेटियों के […]

Read More
Central UP

BBLC इण्टर कालेज खमरिया में क्रिकेट टूर्नामेंट का ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया शुभारंभ

नया लुक संवाददाता खमरिया खीरी। स्थानीय BBLC इण्टर कालेज में स्वर्गीय पंडित रामनरेश अवस्थी की स्मृति में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेन्ट का शुभारम्भ हो गया। क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर खामरिया नाईट राइडर्स व मुस्कान इलेवन समर्दा के बीच मैच का शुभारंभ करवाया। […]

Read More
Central UP

जीवन ज्योति एकेडमी, सैनिक नगर तेलीबाग, लखनऊ में हाई स्कूल बोर्ड का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम

  जीवन ज्योति एकेडमी, सैनिक नगर तेलीबाग, लखनऊ में बोर्ड परीक्षा वर्ष-2024 का परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शुभी सिंह ने 89.3 तथा दूसरे स्थान पर श्रेया गौतम ने 88.1 तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली खुशबू गुप्ता […]

Read More