मेष, मिथुन तुला और धनु राशि के लिए शुभकारी है आज का दिन, जानें… कैसे…

  • इन-इन लोगों को शुभ राशि दे रहे हैं आज के सितारें, जानें कौन हैं वो राशियां
  • जानिए आज का राशिफल व पंचांग- 28 अक्टूबर, 2024, सोमवार

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

आज और कल का दिन खास

28 अक्टूबर 2024 : निम्बार्क वैष्णव समुदाय आज रखेगा रमा एकादशी व्रत।

28 अक्टूबर 2024 : बछ बारस यानी गोवत्स द्वादशी आज।

29 अक्टूबर 2024 : धनतेरस कल।

29 अक्टूबर 2024 : भौम प्रदोष व्रत कल।

29 अक्टूबर 2024 :  धन्वंतरी जयंती कल।

आज का राशिफल- 28 अक्टूबर, 2024, सोमवार

मेष : आज का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्रों की खरीदारी का योग है। मान-सम्मान प्राप्त होगा। मनोरंजन एवं आनन्ददायक दिन है। आज आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। कारोबार में बेहतरी आएगी, नए संपर्क भी बनेंगे जो लाभकारी रहेंगे।

वृषभ : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा, प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आज अधूरे कार्य संपन्न होंगे। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें।

मिथुन : आज साहित्य एवं कला के क्षेत्र में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में साझेदारी अवश्य लें। कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा, मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना है।

कर्क : आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल रहेगा। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है। संयमपूर्वक कार्य करें। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा।

सिंह : मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ होगा।

कन्या : ग्रह-नक्षत्र आज आप को धन के लेन-देने पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। आज ना किसी से उधार दें और ना लें।

तुला : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ होगा। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से भेंट लाभकरी रहेगी।

वृश्चिक : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। तेज गति से वाहन न चलाएं साथ ही तेज गति के वाहन से बचकर चलें।

धनु : आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। लक्ष्मी देवी की कृपा से आय में वृद्धि होगी। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे।

मकर : आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे, आपके प्रमोशन के योग हैं। कार्य संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे।

कुंभ : आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है। भाग्योदय के प्रबल योग है। भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर है। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा।

मीन : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। सावधानी पूर्वक कार्य आज आपको सफलता दिलाएगा। जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा ना करें। वाहन धीमी गति से चलाएं। ध्यान योग करना लाभप्रद रहेगा। घरेलू काम में व्यस्त होंगे।

रमा एकादशी व्रत आजः धन-धान्य और सुख समृद्धि के लिए की जाती है यह पूजा

आज का पंचांग- 28 अक्टूबर 2024, सोमवार

तिथि   एकादशी  07:53 AM

नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी 03:24 PM

करण    बालव,     07:53 AM,

कौलव     09:12 PM

पक्ष        कृष्ण

योग        ब्रह्म      06:46 AM

वार        सोमवार

सूर्योदय           06:30 AM

सूर्यास्त           05:38 PM

चन्द्रमा  सिंह   10:11 PM

राहुकाल  07:54 – 09:17 AM

विक्रमी संवत्  2081

शक सम्वत  1946 (क्रोधी)

मास अमांत      आश्विन

मास पूर्णिमांत   कार्तिक

शुभ मुहूर्त

अभीजित  11:42 – 12:26 PM

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9116089175 पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

कुछ खबरें जो आपको झकझोर देती हैं… पढ़ें और जानें…

तंत्र भ्रष्ट या तंत्र पस्तः इकतरफा मसलों में पुलिसिया दखल का भी था ग़ुस्सा

Astrology

मंगलवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है जीवनसाथी की तरक्की

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं। प्यार का मौसम रंगीन है। अपने पार्टनर से जो उम्मीदें लगाए बैठे थे, वह पूरी होंगी। काम की अधिकता के कारण आप अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे। परन्तु उसका पूरा साथ मिलेगा। वृषभ : विवाह के लिए सही समय है, लेकिन […]

Read More
Today is auspicious for only two zodiac signs, know who is getting benefits
Astrology

सोमवार के दिन इन चार राशियों को मिल रहा है धन का लाभ

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता  मेष: दिन सामान्य रहेगा। मन विचलित रहेगा। धन का लाभ होगा। धर्म कार्य में वृद्धि होगी। राजकाज में विशेष सफलता मिलेगी। वृष: पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों की समस्या रहेगी, निराकरण के बाद समय अच्छा होगा। अच्छे कार्य में धन खर्च होगा। भूमि-वाहन में सुख मिलेगा। मिथुन: दिन ठीक रहेगा। रोज […]

Read More
Astrology

रविवार के दिन इन राशियों को हो सकता है स्वास्थ्य में परिवर्तन

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : व्यवसाय में नई योजनाओं और साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातक बैठकों और प्रस्तुतियों में भाग लेंगे जो उन्हें प्रगति देगा। आपका पारिवारिक जीवन आज शुभ रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वृषभ : आज आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इस […]

Read More