लोकतंत्र में सरकार चुनने का हक हर नागरिक के पास : डीएम

देवरिया, 6 अप्रैल। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 15 मतदान केंद्रों में स्थित लगभग 29 बूथ का निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने सभी मतदान केंद्रों को दिव्यांग फ्रेंडली बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैंप ऐसे होने चाहिए जिससे व्हीलचेयर सुगमतापूर्वक आ जा सके।

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम केंद्रीय आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उक्त मतदान केंद्र पर छह बूथ बूथ संख्या 217, 218, 219, 220, 221 एवं 222 बनाये गए हैं, जहां 5633 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम ने मतदान केंद्र पर शौचालय, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पंखा, चार्जिंग पॉइंट, छायादार स्थल, फर्नीचर, रैंप इत्यादि की जानकारी ली। उन्होंने वार्ड मेम्बरों से गत चुनाव में हुए मतदान के विषय में जानकारी प्राप्त की और उन्हें पाती सौंपकर सभी मतदाताओं से मतदान करने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार चुनने का हक नागरिक के हाथ में है। नागरिकों के हाथ में सत्ता की कुंजी है। नागरिक ही भारत के भाग्य विधाता है। आगामी 1 जून को सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। यदि किसी का कोई सगा संबंधी बाहर रहता है तो उसे पत्र भेज कर मतदान के लिए जरूर बुलावे। सभी लोगों की भागीदारी से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी और भारतीय लोकतंत्र अधिक समावेशी एवं सहभागितापूर्ण बन सकेगा।

जिलाधिकारी ने सतासी इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय माफी छपौली, प्राथमिक विद्यालय जंगल पिपरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर, इंटर कॉलेज कन्हौली खास, प्राथमिक विद्यालय सतुआभार सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम रुद्रपुर रत्नेश तिवारी, सीओ अंशुमान श्रीवास्तव, तहसीलदार चंद्रशेखर, नायब तहसीलदार शिवेंद्र सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

नया लुक से नन्हे खान।

 

Purvanchal

गोरखपुर में भू-माफिया का आतंकः अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध परिवार पलायन को मजबूर

चार साल से न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ के प्रबंधक मुख्यमंत्री के गृहजिले में आतंक मचा रहे हैं भूमाफिया, विद्यालय अपनी संपत्ति बेचकर छोड़ना चाहता है गोरखपुर खजनी तहसील के ग्रामसभा सांखडाड पांडे से संचालित होता है महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ विद्यालय की जमीन पर दबंगों का […]

Read More
Purvanchal

इंडिया गठबंधन की तरफ से जनता लड़ रही चुनावः दिग्विजय

मोदी झूठ बोलते हैं और तेजी से पल्टी भी मार लेते हैः सिंह यशोदा श्रीवास्तव महराजगंज। मोदी जितनी तेजी से हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरती भाषा का इस्तेमाल करते हैं,उतनी ही तेजी से पल्टी मार जाते हैं। अपनी सभाओं में वे कहते हैं कि कांग्रेस वाले हिंदू महिलाओं का मंगलसूत्र छीन कर ज्यादा बच्चे वालों को  […]

Read More
Purvanchal

बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल नन्हे खान देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच […]

Read More