महाराष्ट्र में भीषण आग में एक ही परिवार के सात लोगों की दम घुटने से मौत

मुम्बई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़ा दुकान में बुधवार को तड़के भयानक आग लगने से ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार को तड़के तीन बजे हुई, जिसमें तीन महिलाओं, दो पुरुषों और दो बच्चों सहित सात सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक सभी शवों को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस फायर ब्रिगेड और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दुर्भाग्य से उस समय तक सात लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आगे कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है और विशेषज्ञ टीम की जांच के बाद इसका पता लगाया जाएगा। (वार्ता)

 

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
National

अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता, महाद्वीप के विकास पर मंथन

नई दिल्ली। अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता का दूसरा दौर बुधवार को वाशिंगटन डीसी में संपन्न हुआ। दो दिवसीय वार्ता विशेष रूप से भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के बाद भारत-अमेरिका के बीच इस तरह की पहली भागीदारी के रूप में एक […]

Read More
National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More