राष्ट्रीय सैन्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सशस्त्र बलों में एकजुटता महत्वपूर्ण: नौसेना

नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने राष्ट्रीय सैन्य उद्देश्यों को हासिल करने के लिए सशस्त्र बलों में एकजुटता और एकीकरण के महत्व पर बल दिया है। नौसेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि एडमिरल कुमार ने गुरुवार को स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन का दौरा किया और 79 वें स्टाफ कोर्स में भाग ले रहे सशस्त्र बलों के शीर्ष अधिकारियों को संबोधित किया।

नौसेना प्रमुख ने भारत की समुद्री विरासत और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्रीय विशिष्टता स्थापित करने में देश के भूगोल के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों को लागू करते हुए भारतीय नौसेना के युद्ध के लिए तत्पर, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए तैयार बल में परिवर्तित होने पर प्रकाश डाला।

एडमिरल कुमार ने समुद्री डकैती के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशनों सहित भारतीय नौसेना द्वारा हाल ही में चलाए गए कुछ अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भारत के व्यापार और अन्य समुद्री हितों की रक्षा में नौसेना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने राष्ट्रीय सैन्य उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सशस्त्र बलों के भीतर एकजुटता और एकीकरण के महत्व पर भी बल दिया।(वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More