दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने की हो रही कोशिश: सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली और पंजाब में पार्टी को तोड़ने के लिए और सरकार को गिराने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है। भारद्वाज ने आज यहां कहा  कि जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लगभग 30 अक्टूबर 2023 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से पहला समन प्राप्त हुआ, उसी दिन से वह लगातार इस बात को कह रहे थे कि इनका मकसद तथाकथित शराब घोटाला नहीं है, बल्कि इनका मकसद है किसी भी प्रकार से झूठे केस में केजरीवाल को फंसाना है। उसके बाद दिल्ली और पंजाब के विधायकों को तोड़कर BJP में शामिल किया जाए और ‘AAP’ की सरकार गिराई जाए। BJP यह बात बहुत अच्छी तरह से समझती है, कि चुनाव लड़कर दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी को हराया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि हमारे पंजाब के बहुत सारे विधायकों को संपर्क किया गया है और उन्हें पैसों का, पद का, वाई प्लस सुरक्षा का और लोकसभा चुनाव लड़ाने का लालच देकर आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया जा रहा है। यह बात समझ के बिल्कुल परे है, कि जब पंजाब में BJP का कोई आधार ही नहीं है और पंजाब के लोग BJP से इतनी नफरत करते हैं, तो आखिर क्यों वह पंजाब में ‘AAP’ के विधायक और सांसदों को तोड़ रही है।

‘AAP’ नेता ने कहा कि  कल पंजाब के हमारे तीन विधायकों ने संवाददाता सम्मेलन करके बताया कि बड़ी संख्या में पार्टी के विधायकों को फोन आए और फोन पर उन लोगों को अपनी छोड़कर BJP में शामिल होने के लिए लालच दिया गया। भारद्वाज ने कहा कि उन्हें लगता है कि जो बात केजरीवाल लगातार कह रहे थे वह बात आज सच होती नजर आ रही है, कि यह सारा षडयंत्र केवल और केवल दिल्ली और पंजाब में ‘AAP’ को तोड़ने के लिए और दिल्ली सरकार को गिराने के लिए किया जा रहा है।(वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More