चुनाव आयोग का छह राज्यों के गृह सचिव बदलने का आदेश

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव मशीनरी की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में उठाये गये एक महत्वपूर्ण कदम के तहत छह राज्यों के गृह सचिव बदलने का आदेश दिया है।  सूत्रों के अनुसार आयोग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार को भी चुनाव कार्य से दूर रखने का आदेश दिया है और राज्य सरकार को उनकी जगह नियुक्ति के लिए तीन पुलिस अधिकारियों के नामों का पैनल भेजने को कहा है।  सूत्रों ने बताया कि आयोग ने बृहन्मुंबई महानगर निगम के आयुक्त और प्रशासक इकबाल सिंह चहल को भी चुनाव कार्य से मुक्त करने का आदेश दिया है।

सूत्रों ने कहा कि आयोग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड और झारखंड की सरकारों को उनके मौजूदा गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया है। इनकी जगह आयोग की निगरानी में दूसरे अधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी। सूत्रों ने कहा कि आयोग ने मिजोरम और हिमाचल प्रदेश सरकारों को उनके सामान्य प्रशासनिक विभागों के सचिवों को भी बदलने के संबंध में निर्देश जारी किये हैं।

आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार को पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार को उनके मौजूदा प्रभार से हटाकर गैर चुनाव कार्य में नियुक्त करने का आदेश दिया है। आयोग ने राज्य सरकार को उनकी जगह तैनात किये जाने वाले अधिकारी के चयन के लिए तीन पुलिस अधिकारियों के नाम की सूची भेजने को कहा है। राज्य सरकार को इस संबंध में कार्रवाई पूरी करने के लिए आज शाम पांच बजे तक का समय दिया गया है।(वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More