संविधान बदलने की है BJP RSS की मंशा : खडगे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर हमला करते हुए कहा है कि उनकी विचारधारा समाज के लिए घातक है और उनकी मंशा बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बदलने की है।  खडगे ने कहा कि मोदी सरकार इसी विचारधारा से शक्ति पाती है और वह लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल कर देश के संविधान को बदलना चाहते हैं। इस चुनाव में लोकतंत्र को बचाने के लिए BJP को हराना जरूरी है।

उन्होंने ट्वीट किया “BJP RSS की विचारधारा संविधान को बदलना चाहती है। उनकी विचारधारा ग़रीबों के अधिकार छीनकर, अपने अरबपति मित्रों की जेब भरने के लिए अपनी मनुवादी सोच लागू कर भाई को भाई से लड़ाने के लिए डॉ बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को ख़त्म कर SC, ST, OBC  और अल्पसंख्यकों के हक़ छीनने के लिए है।  खडग़े ने कहा कि ये चुनाव लोकतंत्रवादी शक्तियों बनाम नफ़रत, हिंसा एवं विभाजनकारी सोच वाली शक्तियों के बीच में है। हम लोकतंत्र को जिताएँगे। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More