दिल्ली की सभी सात सीटों पर मतदान 25 मई को होंगे

नई दिल्ली। दिल्ली की सभी सातों सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण में मतदान 25 मई को होंगे और नतीजे चार जून को आयेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘एक्स’ कर कहा, कि देश में लोकसभा चुनाव की तारीख़ों का एलान हो गया है। ये लोकतंत्र का महापर्व है। मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस बार तानाशाही के ख़िलाफ़ वोट करें, गुंडागर्दी के ख़िलाफ़ वोट करें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों के असल मुद्दों पर काम करती है, जनता को सहूलियतें देती है। जहाँ-जहाँ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनावी मैदान में लड़ रहे हैं। वहाँ झाड़ू पर वोट देकर हमारे हाथ मज़बूत करें ताकि हम और अधिक ऊर्जा से AAP के लिए काम कर सकें।

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए आज तारीखों का एलान किया। लोकसभा की कुल 543 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण 19 अप्रैल और सातवें चरण में एक जून को वोट डाले जाएँगे। उल्लेखनीय है कि पिछले दो लोकसभा चुनावों 2014 और 2019 में भाजपा ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) एक साथ चुनाव लड़ रही हैं जिसमें ‘AAP’ चार सीटों और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More