EVM से सुरक्षित, निष्पक्ष मतदान संभव: चुनाव आयोग

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को कहा कि देश में मतदान के लिये प्रयोग की जा रही इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (EVM) पूरी तरह से सुरक्षित और निष्पक्ष है तथा इसके साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। राजीव कुमार ने यहां अट्ठारहवीं लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के बाद संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि EVM की सुरक्षा और निष्पक्षता को लेकर देश की अदालतों में 40 बार मामले दायर किये गये हैं। अदालतों ने हर बार आपत्तियों को खारिज किया और EVM को सुरक्षित बताया।

उन्होंने कहा,कि  अब तो हालत यह है कि अदालतें ऐसे लोगों पर जुर्माना लगा रही हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि EVM 100 प्रतिशत सुरक्षित है और इन्हें हैक नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि EVM के कारण चुनाव प्रक्रिया सरल हुई है और बहुत सारी राजनीतिक पार्टियों को चुनाव में हिस्सा लेने में आसानी हुई है। उन्होंने कहा कि EVM पर इल्जाम लगाने वाले अपनी बात पर कायम नहीं पाते हैं और परिणाम भी उन्हीं के पक्ष में आ जाता है।

उन्होंने कहा, कि अधूरी हसरतों का इल्जाम हर बार हम पर है, और वफा उनसे नहीं होती। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न कराना भौगोलिक और व्यावहारिक आवश्यकता है। देश में अलग-अलग स्थानों की भौगोलिक परिस्थितियां अलग- अलग हैं। सुरक्षा बलों तथा अन्य चुनाव मशीनरी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में समय लगता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों पर भारी दबाव होता है और जिसका ध्यान रखना आवश्यक है। राजीव कुमार ने कहा कि आयोग धन-बल के प्रयोग को लेकर सतर्क है और संबंधित एजेंसियों को कड़े निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के अंतर्गत सभी पर समान रूप से कार्रवाई होती है।(वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More