तृणमूल के साथ सीट-बंटवारा समझौते की हमेशा रही इच्छा-कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि वह पश्चिम बंगाल में हमेशा तृणमूल कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर समझौते की पक्षधर रही है लेकिन तृणमूल ने सभी 42 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर एक तरफा घोषणा की है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी ने हमेशा कहा है कि सीट-बंटवारा समझौते को बातचीत के माध्यम से अंतिम रूप दिया जाना चाहिए।

लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस के पक्ष को नकार कर एकतरफा घोषणा की है। कांग्रेस ने हमेशा कहा है कि इंडिया समूह मिलकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) से लड़े। उन्होंने ट्वीट किया ‘कांग्रेस ने बार-बार पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ सम्मानजनक सीट-बंटवारे समझौते की अपनी इच्छा व्यक्त की है। कांग्रेस ने हमेशा कहा है कि इस तरह के समझौते को बातचीत के माध्यम से अंतिम रूप दिया जाना चाहिए, न कि एकतरफा घोषणाओं से। कांग्रेस हमेशा चाहती थी कि इंडिया समूह मिलकर BJP से लड़े।

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस ने इंडिया समूह से कोई समझौता की बिना आज पश्चिम बंगाल से लोकसभा की सभी 42 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस सूची में शामिल प्रमुख उम्मीदवारों में क्रिकेटर यूसुफ पठान और कीर्ति आज़ाद के अलावा अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा तथा लोकसभा से निष्कासित सांसद महुआ मोइत्रा शामिल हैं।(वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More