स्विगी ने पिछले एक साल में 2.9 करोड़ डोसे किए डिलीवर

  • जब तक रहेगा डोसे में आलू
  • कोयम्बटूर के एक ही शख्स नें मंगा डाले 447 डोसे

नई दिल्ली।  विश्व डोसा दिवस (World Dosa Day) जो तीन मार्च को मनाया जाता है, उससे पहले ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफार्म स्विगी ने देश में डोसा डिलीवरी को लेकर कुछ दिलचस्प आकड़े जारी किए हैं, जो बताते हैं कि भारत में लोग डोसा को कितना पसंद करते हैं। स्विगी ने पिछले साल पूरे 2.9 करोड़ डोसे डिलीवर किए। जिनमें सिर्फ नाश्ते के वक़्त हर मिनट औसतन 122 डोसे के आर्डर हैं। यह आकड़े 25 फरवरी, 2023 से 25 फरवरी, 2024 तक के ऑर्डर से लिए गए, जो बताते हैं कि डोसा देश में कितना लोकप्रिय व्यंजन है।

बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहर डोसा के सबसे ज्यादा दीवाने हैं। भारत की डोसा राजधानी बेंगलुरु रही जिसने दिल्ली, मुंबई और कोलकाता को मिलाकर जितने डोसे के ऑर्डर किए, उससे दोगुना डोसे ऑर्डर किए। चंडीगढ़, जो मक्खन वाले पराठों के लिए जाना जाता है, उसने भी मसाला डोसा को अपना पसंदीदा व्यंजन चुना है। रांची, कोयंबटूर, पुणे और भोपाल में भी डोसा सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाले व्यंजनों में से एक था।

कोयंबटूर के एक व्यक्ति ने पिछले साल पूरे 447 प्लेट डोसा ऑर्डर किए, जिससे वह भारत का डोसा चैंपियन बन गया। रमज़ान, क्रिकेट विश्व कप और आईपीएल के दौरान डोसा दूसरा सबसे लोकप्रिय व्यंजन रहा। यह नवरात्रि के दौरान सबसे लोकप्रिय शाकाहारी व्यंजन भी था। लोग ज्यादातर नाश्ते और रात के खाने में डोसा ऑर्डर करते हैं। चेन्नई वह शहर है जो रात के खाने में डोसा से सबसे ज्यादा पसन्द करता है, जबकि हैदराबाद इसे नाश्ते के रूप में सबसे ज्यादा आर्डर है।

स्विगी पर कई तरह के डोसे उपलब्ध हैं, जो इस दक्षिण भारतीय व्यंजन की अविश्वसनीय विविधता और रचनात्मकता को दर्शाता है। क्लासिक मसाला डोसा और सादा डोसा से लेकर चॉकलेट डोसा, पाव भाजी नूडल्स पालक डोसा, सेज़वान चॉप स्पेशल डोसा, दिलखुश डोसा, लेज़ डोसा और पनीर के साथ अमेरिकन चॉपसी डोसा जैसे अनोखे विकल्पों तक, डोसा प्रयोगों के लिए एक कैनवास बन गया है, जो पारंपरिक स्वादों को आधुनिक ट्विस्ट के साथ मिलाता है।

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More